न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से ड्रॉप होने वाले भारतीय ऑलराउंडर का कहर, झटके 7 विकेट; विरोधी टीम 99 पर ढेर
Table of Contents
भारत को न्यूजीलैंड (New Zealand) दौरे पर तीनों ही फॉर्मेट में सीरीज खेलनी हैं। अभी पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जो 1 नवंबर को समाप्त होगी। इसके बाद, 4 नवंबर से पांच मैचों की ही वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जो 15 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद, दोनों टीमें WTC के अंतर्गत दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक-दूसरे से टक्कर लेंगी, जिसकी शुरुआत 19 नवंबर से होगी।
न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए BCCI ने कुछ दिनों पहले ही टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित किया, जिसमें ऑलराउंडर सारांश जैन को जगह नहीं मिली थी। सारांश ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान डेब्यू किया था। अब टीम से ड्रॉप होने के बाद, उन्होंने रणजी ट्रॉफी के तीसरे मैच में बिहार के खिलाफ अपनी ऑफ स्पिन से कहर बरपाने का काम किया है।
सारांश ने बिहार के खिलाफ झटके 7 विकेट

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में तीसरे राउंड की शुरुआत 26 अक्टूबर से हुई, जिसमें मध्य प्रदेश का सामना बिहार से हो रहा है। इस मैच के पहले ही दिन दाएं हाथ के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन का जलवा देखने को मिला, जिन्होंने एक के बाद एक बिहार के सात बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
सारांश जैन ने आयुष लोहारुका (1 रन), साकिबुल गनी (2 रन), आकाश राज (0 रन), रघुवेंद्र प्रताप सिंह (8 रन), आदित्य राज (4 रन), सूरज कश्यप (15 रन) और हिमांशु सिंह (3 रन) को आउट किया।
बिहार की टीम 99 पर ढेर, सारांश जैन ने दर्ज किए बेस्ट आंकड़े
सारांश जैन की घातक गेंदबाजी के कारण बिहार की पहली पारी 30.3 ओवर में महज 99 का स्कोर बनाकर ऑल आउट हो गई। ओपनर मंगल महरौर ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं, दूसरे बेस्ट स्कोरर सूरज कुमार रहे, जिन्होंने 15 रन की पारी खेली।
इन दोनों के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज डबल-डिजिट के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। सारांश ने 13 ओवर में 7/40 के आंकड़े दर्ज किए, जो फर्स्ट क्लास करियर में अब तक उनका एक पारी में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
सारांश को न्यूजीलैंड (New Zealand) टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में क्यों नहीं मिली जगह?
33 साल के सारांश जैन को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में वॉशिगंटन सुंदर के इंजर्ड होने की वजह से जगह मिली थी। उन्होंने कोलंबो में खेले गए टेस्ट मुकाबले में अपना डेब्यू किया। सारांश ने बल्ले से 6 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 विकेट लिए। उनका प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली तो नहीं रहा लेकिन उनके न्यूजीलैंड (New Zealand) टेस्ट सीरीज से ड्रॉप होने की वजह परफॉरमेंस नहीं, बल्कि सुंदर की वापसी रही, जो अब फिट हो गए हैं।
इसी वजह से न्यूजीलैंड (New Zealand) टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में वॉशिंगटन सुंदर का चयन हुआ और सारांश जैन को चयन समिति ने बाहर का रास्ता दिखाया। अब देखना होगा कि फ्यूचर में उन्हें कभी मौका मिलेगा या नहीं, क्योंकि कई खिलाड़ी ऐसे रहे, जो ड्रॉप होने के बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी नहीं कर पाए।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 के लिए भारत की प्लेइंग 11 तय, भुवनेश्वर OUT, इस खिलाड़ी की वापसी
Tagged:
IND vs NZ team india New Zealand cricket team Saransh Jain