4 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने कभी नहीं खेला इंटरनेशनल, लेकिन खेल गए IPL

Published - 27 Oct 2026, 08:32 AM | Updated - 27 Oct 2026, 09:01 AM

IPL

BCCI के द्वारा संचालित की जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और अब तक इसके 19 सीजन हो चुके हैं। IPL की सफलता में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी प्लेयर्स की अहम भूमिका रही। हालांकि, इस लीग में ओवरसीज खिलाड़ियों के खेलने का सपना काफी मुश्किल से पूरा होता है और कई बार इंटरनेशनल क्रिकेट के बड़े नाम भी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे।

अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए भी आईपीएल काफी अहम साबित होता है। कई अनजान भारतीय खिलाड़ी इसके माध्यम से टीम इंडिया तक भी पहुंचे हैं लेकिन आपको जानकारी हैरानी होगी कि 4 विदेशी खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्होंने आईपीएल तो खेला लेकिन कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं नजर आए। इस लेख में हम उनका ही जिक्र करने जा रहे हैं।

IPL खेल चुके इन 4 विदेशी खिलाड़ियों ने कभी नहीं खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

1. नाथन रिमिंगटन

ऑस्ट्रेलिया के डोमेस्टिक क्रिकेट में जलवा बिखेरने वाले पूर्व तेज गेंदबाज नाथन रिमिंगटन को कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने IPL में खेला। दाएं हाथ के इस पेसर ने आईपीएल 2011 में किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की तरफ से 1 मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी में 19 रन दिए और कोई भी विकेट नहीं लिया था।

2. ली कार्सेल्डाइन

IPL 1

इस लिस्ट में दूसरा नाम क्वींसलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ली कार्सेल्डाइन का है। इस खिलाड़ी का करियर भी डोमेस्टिक तक ही सीमित रह गया, लेकिन IPL में खेलने का मौका मिला। कार्सेल्डाइन ने 2009 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू किया और सीजन में 5 मुकाबले खेले। इस दौरान बल्लेबाजी में 81 रन बनाए और गेंदबाजी में 1 विकेट लिया।

3. डेवी जैकब्स

डेवी जैकब्स लंबे कद के विकेटकीपर-बल्लेबाज थे, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए घरेलू क्रिकेट खेला। जैकब्स ने डोमेस्टिक में काफी समय तक एक खिलाड़ी के तौर पर अपना जलवा बिखेरा लेकिन उन्हें कभी नेशनल टीम की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, IPL में इस खिलाड़ी ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए जरूर दो सीजन खेले। जैकब्स ने 2011 और 2012 सीजन को मिलाकर MI के लिए 7 मैचों में हिस्सा लिया और 92 रन बनाए।

4. डोमिनिक थॉर्नली

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व बल्लेबाज डोमिनिक थॉर्नली ने IPL में खेला लेकिन उन्हें कभी ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधत्व करने का मौका नहीं मिला। थॉर्नली को आईपीएल के पहले ही सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने साइन किया था और उन्हें 6 मैचों में मौका दिया। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने बल्लेबाजी में 39 रन बनाए और गेंदबाजी में अपनी ऑफ स्पिन से 3 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को मिली चेतावनी! अब इस चीज का रखना होगा ध्यान

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com