स्टीफन फ्लेमिंग के बाद इस दिग्गज की भी हुई CSK से छुट्टी, खत्म हुआ 19 साल पुराना नाता

Published - 27 Oct 2026, 09:54 AM | Updated - 27 Oct 2026, 10:31 AM

CSK

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) समेत कई टीमें अपने कोचिंग स्टाफ को नया रूप देने में लगी हुई है. कुछ समय पहले पांच बार चैंपियन सीएसके ने अपने हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के टीम से अलग होने की खबर दी थी. वहीं, अब फ्रेंचाइजी से जुड़े एक और दिग्गज का पत्ता कट गया है. इसके साथ ही उनका चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ 19 साल पुराना लंबा रिश्ता खत्म हो गया है.

स्टीफन फ्लेमिंग के बाद इस दिग्गज की भी हुई CSK से छुट्टी

Michael Hussey 1

आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अप़ने कोचिंग स्टाफ में कई बड़े बदलाव करती नजर आ रही है. हाल ही में स्टीफन फ्लेमिंग को हेड कोच के पद से हटाने के बाद फ्रेंचाइजी ने अपना नया मुख्य बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने का फैसला किया है. टीम मैनेजमेंट ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी को बाहर का रास्ता दिखाया है. इसके साथ ही उनका सीएसके के साथ 19 सालों का लंबा और ऐतिहासिक रिश्ता खत्म हो गया है. हालांकि, अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं चला ये खिलाड़ी, तो फिर शायद कभी नहीं मिलेगा मौका

खत्म हुआ 19 साल पुराना नाता

माइकल हसी लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें साल 2008 में आयोजित हुए आईपीएल के उद्घाटन सीजन में इस टीम का हिस्सा बनाया गया था और वह 2013 तक बतौर खिलाड़ी टीम का प्रतिनिधित्व करते रहे. इसके बाद 2014 में वह मुंबई इंडियंस से जुड़ गए, लेकिन फिर 2015 में उनकी सीएसके में वापसी हुई. फिर 2018 में सुपर किंग्स ने माइकल हसी को अपना बैटिंग कोच नियुक्त किया. साल 2026 तक यह भूमिका निभाने के बाद उन्हें इस पद से हटना पड़ा है.

CSK ने इन दिग्गजों को भी हटाने का किया फैसला

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स के फ्रेंचाइजी ने स्टीफन फ्लेमिंग और माइकल हसी के अलावा असिस्टेंट कोच राजीव कुमार, बॉलिंग कोच एरिक सिमंस, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ग्रेग किंग को भी कोचिंग स्टाफ से बाहर करने का फैसला किया है. फिजियोथेरेपिस्ट टॉमी सिमसेक भी अगले सीजन टीम का हिस्सा नहीं होंगे. इस तरह फ्रेंचाइजी ने कुल पांच कोचों को उनके पद से हटा दिया है. हालांकि, अब तक हेड कोच के अलावा किसी भी पद के लिए नियुक्ति नहीं हुई है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान आईपीएल 2027 में सीएसके के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे.

बुमराह और पंत पर आया बड़ा अपडेट, टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड दौरे पर इस मैच में लेंगे हिस्सा

Tagged:

CHENNAI SUPER KINGS (CSK) michael hussey stephen fleming IPL 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com