पूरी टेस्ट सीरीज नहीं खेलेगा दिल्ली कैपिटल्स का स्टार ओपनर, दौरे से हुआ बाहर

Published - 27 Oct 2026, 10:11 AM | Updated - 27 Oct 2026, 10:52 AM

Delhi Capitals 2

आईपीएल 2026 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने पहले चरण में काफी अच्छा किया लेकिन दूसरे फेज में टीम का प्रदरशन काफी निराशाजनक रहा।कई स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद यह टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। इसी वजह से कोचिंग स्टाफ में बड़े फेरबदल हुए और अब यह टीम आगामी सीजन में नए सिरे से उतरने को तैयार है।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के काफी सारे खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर एक्शन में नजर आने को तैयार हैं लेकिन ओपनिंग बल्लेबाज आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गया है, जो उसकी नेशनल टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ Delhi Capitals का ओपनर

Delhi Capitals 3

काफी लोगों के मन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ओपनर का नाम सुनकर केएल राहुल का ख्याल आ रहा होगा लेकिन वह पूरी तरह फिट हैं और न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए पहले अनाधिकारिक टेस्ट में हिस्सा भी लिया। अब राहुल 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे और इसके बाद 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा लेंगे।

यहां हम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के जिस ओपनर के टेस्ट सीरीज से बाहर होने की बात कर रहे हैं, वह श्रीलंका के पथुम निसांका हैं। श्रीलंका को 9 नवंबर से पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है लेकिन अब निसांका के बाहर होने की पुष्टि कर दी गई है।

हैमस्ट्रिंग इंजरी से अभी तक नहीं रिकवर हो पाए हैं निसांका

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पथुम निसांका के बाहर होने की वजह हैमस्ट्रिंग इंजरी है, जो उन्हें श्रीलंका के हाल ही में संपन्न इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी थी। इस इंजरी के कारण ही निसांका वनडे ट्राई-सीरीज का हिस्सा नहीं बने और अब टेस्ट मैचों में भी नहीं नजर आएंगे।

निसांका के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, उदारा को मिली जगह

श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति ने ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा रही इस सीरीज के लिए निसांका की जगह लाहिरू उदारा को चुना है। इस खिलाड़ी ने अभी तक 5 टेस्ट खेले हैं और 34.77 के औसत से 313 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। उदारा वनडे-ट्राई सीरीज के स्क्वाड का पहले से ही हिस्सा हैं और इसके बाद टेस्ट टीम से जुड़ जाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का अपडेटेड स्क्वाड

कुसल मेंडिस (कप्तान), अंजला बांदारा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, सोनल दिनुषा, असिता फर्नांडो, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, लाहिरू उदारा, केशरा नुवांथा, मिलान रत्नायके और पसिंदु सोरियाबंदर।

यह भी पढ़ें: अंतिम 3 टी20 के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड, यहां देखें सभी 16 नाम

Tagged:

Pakistan Cricket Team Delhi Capitals Pathum Nissanka Sri Lanka Cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com