IPL से कब लेंगे रोहित शर्मा और एमएस धोनी संन्यास? Ravichandran Ashwin ने दिया बड़ा बयान

Published - 27 Oct 2026, 10:31 AM | Updated - 27 Oct 2026, 10:56 AM

Ravichandran Ashwin 2

Ravichandran Ashwin: भारतीय दिग्गज एमएस धोनी और रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के महानत कप्तानों में से रहे हैं. आईपीएल के मंच पर ये दोनों खिलाड़ी बतौर कप्तान अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से भारतीय फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि एमएस धोनी और रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट से कब संन्यास लेंगे. बढ़ती उम्र की वजह से दोनों खिलाड़ियों के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. इस कड़ी में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बड़ा बयन दिया है.

रोहित शर्मा और एमएस धोनी के संन्यास पर Ravichandran Ashwin ने दी प्रतिक्रिया

Ravichandran Ashwin

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2024 में ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया और तब से ही उनके IPL से संन्यास लेने की संभावनाओं पर लगातार चर्चा हो रही हैं. कहा जा रहा है कि आईपीएल 2027 उनका आखिरी सीजन हो सकता है. ऐसे में अब पूर्व भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसको लेकर खुलकर बात की और एमएस धोने का उदाहरण देते हुए कहा कि,

"हमें नहीं पता कि रोहित सिर्फ एक और साल खेलेंगे या उससे ज्यादा समय तक. धोनी के बारे में भी ऐसा ही कहा जाता था, लेकिन वे कई सालों तक खेलते रहे और उम्मीद है कि अगले सीजन में भी एक खिलाड़ी के तौर पर वापसी करेंगे."

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं चला ये खिलाड़ी, तो फिर शायद कभी नहीं मिलेगा मौका

इस युवा खिलाड़ी बताया कप्तानी का बेस्ट विकल्प

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बात को आगे बढ़ाते हुए नमन धीर का समर्थन किया और उन्हें कप्तान की भूमिका के लिए बेस्ट विकल्प बताया. उनका मानना है कि भविष्य में वह इस रोल के अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि, भविष्य को देखते हुए, मैं कप्तानी के विकल्प के तौर पर नमन धीर को भी खारिज नहीं करूंगा, क्योंकि उनमें काफी स्पष्टता है और वे दबाव में भी शांत रहते हैं

हार्दिक के ट्रेड होने को लेकर की बात

आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन से पहले स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के ट्रेड होने की अटकलें लगाई जा रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस उन्हें अगले सीजन के लिए अपने साथ नहीं जुड़े रखना चाहती. ऐसे में हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कहा कि,

यह लगभग तय है कि हार्दिक MI के साथ नहीं रहेंगे, जब तक कि वे आखिरी मौके पर उन्हें रिटेन करने की कोशिश न करें. लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि उन्हें ट्रेड किया जाएगा. हो सकता है कि MI इस ट्रेड में किसी लेग-स्पिनर की तलाश करे; ऐसी भी चर्चा थी कि हार्दिक के बदले MI, PBKS के किसी भारतीय बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ को लेने की कोशिश कर सकती है.

4 साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को मिली चेतावनी! अब इस चीज का रखना होगा ध्यान

Tagged:

MS Dhoni Rohit Sharma Ravichandran Ashwin CHENNAI SUPER KINGS (CSK)
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com