ना रोहित-तिलक, ना बुमराह-सूर्या बल्कि यह खिलाड़ी बन रहा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान

Published - 27 Oct 2026, 11:05 AM | Updated - 27 Oct 2026, 11:43 AM

Mumbai Indians 13

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बड़े बदलाव की शुरुआत कर दी है। इस टीम ने सबसे पहले अपने हेड कोच को बदला और महेला जयवर्धने के स्थान पर किरोन पोलार्ड की नियुक्ति हुई। पोलार्ड के साथ काम करने के लिए सहायक कोच की भी तलाश चल रही है और आगे संभावना है कि कप्तानी में भी चेंज होगा।

मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या के दूसरी टीम में ट्रेड होने की काफी ज्यादा चर्चा है लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी तय नहीं हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि हार्दिक एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ रह सकते हैं लेकिन कप्तानी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा या फिर जसप्रीत बुमराह में से किसी एक को मिल सकती है।

Mumbai Indians की कप्तानी को लेकर अश्विन ने किया बड़ा प्रेडिक्शन

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कमान हार्दिक पांड्या 2024 से संभाल रहे हैं लेकिन इस दौरान एक भी बार टीम ने फाइनल में जगह नहीं बनाई। खुद हार्दिक का प्रदर्शन भी ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में 2027 के सीजन के लिए कौन कप्तान होगा, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। इस बीच पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

अश्विन का प्रेडिक्शन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी को लेकर है लेकिन यह अगले सीजन के लिए नहीं, बल्कि उसके बाद के लिए हैं। अश्विन का लगता है कि जिस हिसाब से चीजें आईपीएल में होती हैं, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि फ्यूचर में नमन धीर कप्तान होंगे।

नमन धीर को कप्तान बनाए जाने की संभावना को लेकर अश्विन ने कही बड़ी बात

Mumbai Indians 12

इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से रिटायर हो चुके रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर नमन धीर को फ्यूचर में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का कप्तान बनाए जाने का प्रेडिक्शन किया। उन्होंने कहा,

"भविष्य में, नमन धीर को भी कप्तानी के एक विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है, क्योंकि उनमें काफी स्पष्टता है और वे दबाव में भी शांत रहते हैं।"

तीन सीजन से मुंबई इंडियंस के साथ हैं नमन

नमन धीर की पहचान एक तूफानी बल्लेबाज की है, जो ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और अभी तक तीन सीजन में 37 मैचों में 710 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्हें सिर्फ 52 गेंदें डालने का मौका मिला है, जिसमें उनके नाम एक भी विकेट नहीं है।

अब वे टीम इंडिया के लिए भी डेब्यू कर चुके हैं और न्यूजीलैंड दौरे पर अभी तक काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। इससे पहले नमन ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में धमाल मचाया और बल्ले के साथ-साथ कप्तानी से जलवा दिखाते हुए अमृतसर सूरमास को चैंपियन बनाया था। इसी वजह से आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस के लिए उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो फिर फ्यूचर में वे कप्तानी के भी मजबूत दावेदार होंगे।

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को मिली चेतावनी! अब इस चीज का रखना होगा ध्यान

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com