चेतेश्वर पुजारा ने चुनी मौजूदा ODI वर्ल्ड इलेवन, एक साथ 6 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
Published - 27 Oct 2026, 10:56 AM | Updated - 27 Oct 2026, 11:57 AM
Table of Contents
Cheteshwar Pujara: साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन होने वाला है. 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे. लेकिन इससे पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने वनडे की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है, जिसमें उन्होंने सिर्फ उन खिलाड़ियों को जगह दी है जो मौजूदा समय में वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं. इस बीच भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को बाहर रख उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है.
Cheteshwar Pujara ने चुनी मौजूदा ODI वर्ल्ड इलेवन

पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने अपनी बेस्ट वनडे प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के छह, वेस्टइंडीज के दो और इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया है. हालांकि, इस बीच उन्होंने दो स्टार खिलाड़ियों को ड्रॉप कर सबको चौंका दिया है. भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर और इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रुक, चेतेश्वर पुजारा द्वारा चुनी गई वनडे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं.
IPL से कब लेंगे रोहित शर्मा और एमएस धोनी संन्यास? Ravichandran Ashwin ने दिया बड़ा बया
कप्तान की निभाएंगे भूमिका
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. जबकि अंतिम दो मैचों में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में वह कप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे. ऐसे में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का श्रेयस अय्यर को अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर देने का फैसला समझ पाना काफी मुश्किल है.
अगर उनके वनडे करियर की बात की जाए तो वह 82 वनडे मुकाबलों में 45.44 के औसत से 3136 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक और 24 अर्धशतक निकले.
इन भारतीय खिलाड़ियों को हुआ चयन
चेतेश्वर पुजारा ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बतौर ओपनर शुभमन गिल और रोहित शर्मा को जगह दी है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का चयन हुआ है. वह वनडे इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. इसके अलावा मीडिया ऑर्डर के बल्लेबाजी के तौर पर शाई होप, केएल राहुल और मार्को जानसन को मौका मिला है. गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मैट हेनरी और जेडन सील्स को शामिल किया गया है.
Cheteshwar Pujara की बेस्ट वनडे प्लेइंग इलेवन
शुबमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जो रूट, शाई होप, केएल राहुल, मार्को जानसन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मैट हेनरी और जेडन सील्स।
ना रोहित-तिलक, ना बुमराह-सूर्या बल्कि यह खिलाड़ी बन रहा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर