न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में चुने गए ये 3 खिलाड़ी, लेकिन श्रीलंका टी20 सीरीज से निकाल दिये जाएंगे बाहर
Published - 27 Oct 2026, 01:44 PM | Updated - 27 Oct 2026, 03:00 PM
Table of Contents
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) में टीम इंडिया का प्रदर्शन भले ही शानदार रहा है, लेकिन इस बीच कुछ खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. इन खिलाड़ियों के फ्लॉप प्रदर्शन ने सभी को निराश किया, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्हें श्रीलंका के साथ खेले जाने वाली टी20 सीरीज से बाहर किया जा सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको न्यूजीलैंड दौरे (IND vs NZ) पर गए उन 3 भारती खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे, जिनका श्रीलंका सीरीज से पत्ता कट सकता है.
IND vs NZ टी20 सीरीज में चुने गए ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं श्रीलंका टी20 सीरीज से बाहर
भुवनेश्वर कुमार

लगभग चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) का न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. सीरीज के खेले गए पहले तीन मैचों में वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. उन्होंने 12 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए 139 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट हासिल की. भुवनेश्वर कुमार से इस सीरीज में दमदार गेंदबाजी की उम्मीद थी, लेकिन उनके इस फ्लॉप शो ने सबको काफी निराश किया है. ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह श्रीलंका टी20 सीरीज से ड्रॉप हो सकते हैं.
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी मौजूदा ODI वर्ल्ड इलेवन, एक साथ 6 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
कुलदीप यादव
भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ है, लेकिन उन्हें अब तक खेले गए तीन मैचों में सिर्फ बेंच गर्म करना पड़ा. भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें नजरअंदाज कर अक्षर पटेल को तवज्जो दी है. इसलिए अब अटकलें हैं कि भारतीय चयनकर्ता श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज से कुलदीप यादव को बाहर रख सकते हैं, ताकि वह घरेलू क्रिकेट में हिस्सा ले सकें.
मयंक यादव
एक और खिलाड़ी जिसे श्रीलंका टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ सकता है, वो हैं मयंक यादव. न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (IND vs NZ) में वह अब तक बेंच पर ही बैठे नजर आए हैं. प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी की मौजूदगी में उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना काफी मुश्किल है. ऐसे में संभावना है कि अब उनका श्रीलंका टी20 से पत्ता कट सकता है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम 2 टी20 के लिए टीम इंडिया घोषित, ईशान किशन की वापसी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर