बार-बार फ्लॉप हो रहा ये खिलाड़ी, फिर भी गंभीर-अय्यर लगातार दे रहे इसे मौका

Published - 27 Oct 2026, 03:09 PM | Updated - 27 Oct 2026, 04:31 PM

Team India 16

टीम इंडिया (Team India) इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर गई हुई है, जहां उसका मेजबान टीम से पांच मैचों की टी20 सीरीज में आमना-सामना हो रहा है. अब तक खेले गए तीन मैचों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. लेकिन इस बीच एक खिलाड़ी ने लगातार खराब प्रदर्शन कर टीम मैनेजमेंट समेत फैंस को भी काफी निराश किया. इसके बावजूद हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर इस खिलाड़ी पर भरोसा जताकर भारतीय टीम (Team India) की प्लेइंग इलेवन में मौका दे रहे हैं.

इस फ्लॉप खिलाड़ी को Team India में बैक टू बैक मिल रहा है मौका

Bhuvneshwar Kumar

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) ने दमदार प्रदर्शन कर सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में हुए तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के हाथ 6 विकेटों से जीत लगी. बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम यह सीरीज जीत पाई है. हालांकि, इस बीच अनुभवी तेज गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे और कीवी बल्लेबाजी पर बेअसर दिखे. इसकी वजह से अब उनकी टीम में जगह पर फिर सवाल उठने लगे हैं.

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में चुने गए ये 3 खिलाड़ी, लेकिन श्रीलंका टी20 सीरीज से निकाल दिये जाएंगे बाहर

लगातार 3 मैचों में हुए फ्लॉप

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में निरन्तरता से शानदार प्रदर्शन करने के बाद भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में जगह दी गई थी. लगभग चार साल के बाद वह टीम में वापसी कर पाए थे. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वह इस सीरीज अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेर सबका ध्यान अपनी ओर खींचेगे.

लेकिन सीरीज के पहले तीन मैचों में उनके फ्लॉप प्रदर्शन ने भुवनेश्वर कुमार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. उन्होंने IND vs NZ टी20 सीरीज में 12 ओवर डालते हुए 139 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट ली. इस प्रदर्शन के बावजूद भारतीय चयनकर्ता उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दे रहे हैं.

Team India में गँवानी पड़ सकती है जगह

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार की निराशाजनक गेंदबाजी ने टीम इंडिया में उनकी जगह खतरे में डाल दी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका श्रीलंका के विरुद्ध खेले जाने वाली टी20 सीरीज से भी पत्ता कट सकता है. भारतीय चयनकर्ता उन्हें ड्रॉप कर युवा तेज गेंदबाजों को टीम में मौका दे सकते हैं. हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है या नहीं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम 2 टी20 के लिए टीम इंडिया घोषित, ईशान किशन की वापसी

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com