टी20 क्रिकेट के 5 सबसे तेज शतक, जानें कहां पर पहुंचा अभिषेक शर्मा का नाम
Published - 27 Oct 2026, 06:54 PM | Updated - 27 Oct 2026, 07:15 PM
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को आसानी से जीत दिलवा दी। अभिषेक शर्मा का 38 गेंदों में 113 रनों की यादगार पारी ने भारत को किवी के खिलाफ उनके ही घर में टी20 सीरीज पर कब्जा करने में खास योगदान दिया। एस्टोनिया के साहिल चौहान से लेकर भारतीय युवा अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) तक, बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ छक्कों की ऐसी आंधी चलाई है कि रिकॉर्ड बुक में मानो भूचाल आ गया हो। आइए देखते हैं अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज शतक के वैश्विक रिकॉर्ड।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 5 सबसे तेज शतक

आईसीसी के आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें, तो पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक ठोकने वाले टॉप-5 धुरंधरों की सूची कुछ इस तरह दिखती है
साहिल चौहान (एस्टोनिया) – 27 गेंद: जून 2024 में साइप्रस के खिलाफ महज 27 गेंदों में शतक पूरा कर साहिल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 का सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था (नाबाद 144 रन, 18 छक्के)।
मुहम्मद फहाद (तुर्की) – 29 गेंद: जुलाई 2025 में बुल्गारिया के खिलाफ खेलते हुए तुर्की के फहाद ने सिर्फ 29 गेंदों में सैकड़ा ठोककर इस वैश्विक सूची में दूसरा स्थान हासिल किया।
Abhishek Sharma (भारत) – 30 गेंद: भारत के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए महज 30 गेंदों में करिश्माई शतक ठोक डाला (108 रन, 34 गेंद)।
यान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया) – 33 गेंद: फरवरी 2024 में कीर्तिपुर के मैदान पर नेपाल के खिलाफ 33 गेंदों में यह तूफानी पारी खेली थी।
सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) व फिन एलन (न्यूजीलैंड) – 33 गेंद: सिकंदर रजा ने गाम्बिया के खिलाफ और कीवी ओपनर फिन एलन ने भी 33-33 गेंदों में सैकड़ा पूरा कर इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवां स्थान कब्जाया।
(इसके ठीक पीछे नेपाल के कुशल मल्ला 34 गेंदों और रोहित शर्मा व डेविड मिलर 35-35 गेंदों के साथ खड़े हैं। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों में शतक पूरा किया)
अंतिम 2 टी20 के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी हुई फाइनल! अब ये 2 खिलाड़ी कर सकती हैं पारी की शुरुआत
फुल मेंबर देशों में नंबर-1 बने Abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की यह 30 गेंदों वाली आतिशी पारी सिर्फ एक शतक भर नहीं थी, बल्कि इसने वैश्विक क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजी का दबदबा नए सिरे से तय किया। इस पारी के साथ वे आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों में सबसे तेज टी20I शतक लगाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए।
उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (35 गेंद, बनाम श्रीलंका, 2017) और दक्षिण अफ्रीका के किलर-मिलर यानी डेविड मिलर (35 गेंद) के बरसों पुराने रिकॉर्ड को एक झटके में पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक का राष्ट्रीय ताज अब पूरी तरह अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के सिर सज चुका है।
टी20 प्रारूप में छक्कों के बेताज बादशाह बने
खास बात यह है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का यह आक्रामक अंदाज किसी एक मैच या एक सीरीज का तुक्का नहीं है। घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वे महज 28 गेंदों में शतक ठोक चुके हैं, जो भारतीय घरेलू टी20 का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है।
वहीं आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 40 गेंदों में सैकड़ा और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 गेंदों में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ना यह साबित करता है कि वे हर विपक्षी गेंदबाजी के लिए काल बन चुके हैं। वे दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 32 या उससे कम गेंदों में तीन अलग-अलग शतक दर्ज हैं।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।