अंतिम 2 टी20 के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी हुई फाइनल! अब ये 2 खिलाड़ी कर सकती हैं पारी की शुरुआत
Published - 27 Oct 2026, 04:30 PM | Updated - 27 Oct 2026, 05:14 PM
Table of Contents
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) ने लाजवाब प्रदर्शन कर 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है. शुरुआत दो मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने तीसरे मुकाबले पर 6 विकेटों से कब्जा कर लिया. इस मैच में भारतीय सलामी जोड़ी ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर कीवी गेंदबाजों की नाक में दम करती नजर आई. इन दोनों बल्लेबाजों के तूफ़ानी प्रदर्शन को देखने के बाद कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट अंतिम दो टी20 के लिए टीम (Team India) के ओपनिंग पेयर में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी.
अंतिम 2 टी20 के लिए ऐसी हो सकती है Team India की ओपनिंग जोड़ी!

27 अक्टूबर को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचों मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया. टॉस जीतकर गँवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए कीवी टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन का टारगेट सेट किया, जिसको टीम इंडिया (Team India) ने 14 ओवर पूरे होने से पहले ही चेज कर लिया. सलामी बल्लेबाजों के विस्फोटक प्रदर्शन के दम पर टीम निर्धारित लक्ष्य हासिल कर पाई. अभिषक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी का आगाज करते हुए पहले विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की.
अभिषेक-वैभव की जोड़ी ने मचाया धमाल
अभिषक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की शतकी साझेदारी की मदद से भारतीय टीम (Team India) तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को मात दे सकी. ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि आखिरी दो टी20 मुकाबलों में भी टीम इसी ओपनिंग पेयर के साथ उतर सकती है. वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों और 4 ही छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली.
जबकि अभिषेक शर्मा ने करीब 300 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 38 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 11 छक्के निकले.
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ अभिषेक शर्मा ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ T20I शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा अब उनके नाम पुरुषों के T20I क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. पुरुष T20I की एक पारी में 10 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अपनी T20I करियर तीसरे शतक लगाया है.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर