IND vs NZ: Live मैच में जा सकती थी जान, तीसरे टी20 में दिल दहलाने वाला हुआ हादसा
Table of Contents
वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 199 के टारगेट को 40 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 38 गेंदों में 113 रनों की तूफानी पारी खेली और कीवियों के हौसले पस्त कर दिए।
फैंस को तीसरे मैच (IND vs NZ) में जमकर चौके-छक्के देखने को मिले और उनका पूरा पैसा वसूल हुआ। हालांकि, इस मुकाबले के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। अगर ऐसा नहीं होता, तो शायद एक व्यक्ति की जान भी जा सकती थी। चलिए, आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
IND vs NZ तीसरे टी20 में डैरिल मिचेल का जोरदार छक्का, स्टीवर्ड को गेंद लगते-लगते बची

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीसरे मुकाबले में कीवी बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने 89 रनों की नाबाद पारी खेली। मिचेल ने अपनी पारी के दौरान कुछ जबरदस्त हिट लगाए और पांच चौके व पांच छक्के भी जड़े। इनमें से एक छक्का मिचेल ने काफी फ्लैट, जिससे बाउंड्री के उस तरफ खड़े स्टीवर्ड को गेंद लगते-लगते बची।
छठे ओवर की पहली गेंद पर टला बड़ा हादसा
यह पूरा मामला न्यूजीलैंड की पारी के छठे ओवर का है, जिसे टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंह ने डाला। पावरप्ले का अंतिम ओवर होने के कारण डैरिल मिचेल ने शुरुआत से ही फायदा उठाना चाहा और उन्होंने पहली ही गेंद पर अटैक किया। अर्शदीप की शॉर्ट पिच गेंद पर मिचेल ने जोरदार पुल शॉट खेला। मिचेल ने गेंद को इतनी जोर से हिट किया कि वह एकदम सीधी और तेज रफ्तार से गई।
गेंद को एक स्टीवर्ड के सिर पर सीधे लगते देख मिचेल ने डर के मारे अपना चेहरा लगभग छिपा लिया। स्टीवर्ड को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि गेंद उसकी तरफ आ रही थी, क्योंकि वह स्टैंड्स की तरफ देख रहा था। हालांकि, अंतिम समय पर गेंद स्टीवर्ड के सिर के ऊपर से निकलकर सामने स्टैंड्स में जा टकराई और एक बड़ा हादसा टल गया।
आप भी देखें वीडियो:
Hit it so hard, even Daryl Mitchell had a moment of concern! 🤯🫣
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 27, 2026
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND pic.twitter.com/qvM08Y0iQD
मिचेल की पारी नहीं आई काम, न्यूजीलैंड की तीसरे टी20 में हार
न्यूजीलैंड की तरफ से डैरिल मिचेल ने 52 गेंदों में 89 रन बनाकर टॉप-स्कोर रहे। उनके अलावा फिन एलन ने 40 और बेवोन जैकब्स ने 39 रनों का योगदान दिया लेकिन कीवी टीम 198 रन ही बना पाई, जवाब में टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 199/4 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज की और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।
यह भी पढ़ें: PAK vs SL: सिर्फ 110 रन पर सिमटी पाकिस्तान टीम, श्रीलंका ने 18 ओवर में ही जीत लिया मैच