न्यूजीलैंड दौरे से साफ हुई श्रीलंका टी20 सीरीज की टीम, इन 15 खिलाड़ियों के नाम पर लगेगी मुहर

Published - 28 Oct 2026, 03:08 PM | Updated - 28 Oct 2026, 03:10 PM

Sri Lanka 8

India squad for Sri Lanka T20 Series: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। इसके शुरुआती तीन मैचों में ही भारत ने साबित कर दिया कि आखिरी क्यों उसे सबसे छोटे फॉर्मेट में नंबर 1 माना जाता है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने कीवियों के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

अभी इस सीरीज में दो मैच बाकी हैं और अंतिम मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। इसके बाद, न्यूजीलैंड में ही टीम इंडिया 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, फिर 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी।

न्यूजीलैंड दौरे के बाद, Sri Lanka से भारत की होगी टक्कर

Sri Lanka 9

भारत की टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त है और उन्हें न्यूजीलैंड दौरे का अंत होने के कुछ दिन बाद ही श्रीलंका(Sri Lanka) से टक्कर लेनी है। इन दोनों टीमों के बीच अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान टक्कर हुई थी लेकिन तब भारत ने श्रीलंका का दौरा किया था लेकिन इस बार श्रीलंकाई टीम को आना है। वहीं, इनके बीच सिर्फ व्हाइट-बॉल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 3 वनडे और 3 टी20 शामिल हैं।

22 दिसंबर से भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज का होगा आगाज

श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम को भारत के दौरे पर सबसे पहले वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 13 दिसंबर से होगी और अंत 19 दिसंबर को होगा। इसके बाद, 22 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी, जिसका पहला मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके बाद, 24 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में दूसरा मैच होगा। वहीं, सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 दिसंबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इन 3 खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ किया जा सकता है ड्रॉप

BCCI ने न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए मूल स्क्वाड में 16 खिलाड़ियों को जगह दी और बाद में ईशान किशन के इंजर्ड होने की वजह से दूसरे और तीसरे टी20 के लिए कुमार कुशाग्र भी हिस्सा बने लेकिन फिर अंतिम दो मैचों के लिए उन्हें रिटेन नहीं किया गया। इस सीरीज के दौरान कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा और कुछ का खराब, जबकि कुछ बेंच पर भी रहे।

इसी वजह से श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कम से कम तीन बदलाव की संभावना नजर आ रही है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह हर्षित राणा को शामिल किया जा सकता है, जो इंजरी की वजह से न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा नहीं हैं लेकिन दिसंबर तक फिट हो जाएंगे। स्पिनर कुलदीप यादव को भी जगह मिलने की उम्मीद कम है और उनकी जगह फिर से रवि बिश्नोई को लाया जा सकता है।

तीसरा बदलाव शिवम दुबे को ड्रॉप कर किया जा सकता है, क्योंकि नीतीश कुमार रेड्डी के रहते उनकी जरूरत नहीं पड़ रही है। इसी वजह से रिंकू सिंह को स्पेशलिस्ट फिनिशर के रूप में मौका दिया जा सकता है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में अभी तक काफी अच्छा किया है।

श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का संभावित स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, नमन धीर, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।

यह भी पढ़ें: चौथे टी20 के लिए भारत की 16 सदस्यीय अपडेटेड टीम इंडिया घोषित, अय्यर (कप्तान), तिलक, अभिषेक, वैभव....

Tagged:

team india Rinku Singh bhuvneshwar kumar New Zealand cricket team Sri Lanka Cricket team harshit rana
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com