IND vs NZ: अंतिम 2 टी20 से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, नहीं लेगा अब दोनों मुकाबलों में हिस्सा

Published - 28 Oct 2026, 02:19 PM | Updated - 28 Oct 2026, 02:20 PM

IND Vs NZ

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीन मुकाबले संपन्न हो चुके हैं। इन तीनों में ही मेहमान टीम भारत का दबदबा रहा और सभी में बाजी मारते हुए 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। अभी दो मुकाबले शेष हैं, जो ऑकलैंड और हैमिल्टन में क्रमशः 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच (IND vs NZ) के बाद ही अपने स्क्वाड में फेरबदल की जानकारी साफ़ तौर पर दी थी। लेकिन टीम इंडिया ने कुछ खास बदलाव नहीं किए और ज्यादातर खिलाड़ी वही रहे। हालांकि, अब तीसरे मैच के बाद शेष दो मैचों से टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है।

IND vs NZ के अंतिम दो टी20 से ये भारतीय खिलाड़ी बाहर

IND Vs NZ 1

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) के आखिरी दो मैचों से जिस भारतीय खिलाड़ी के बाहर होने की बात हम कर रहे हैं, वह युवा विकेटकीपर कुमार कुशाग्र हैं। कुशाग्र को ईशान किशन के चोटिल होने के कारण दूसरे और तीसरे मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था।

यह खिलाड़ी मूल दल का हिस्सा नहीं था, क्योंकि उसका चयन इंडिया ए के स्क्वाड में हुआ था, जो न्यूजीलैंड दौरे पर ए टीम के खिलाफ तीन अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है।

ईशान के फिट होते ही कुशाग्र को किया गया रिलीज

पहले टी20 मैच के दौरान ईशान किशन के दाहिने एडक्टर (जांघ के पास की मांसपेशी) में हल्की चोट लग गई थी, जिसके बाद वह अगले दो मैचों में हिस्सा नहीं ले पाए। ईशान की इंजरी बहुत ज्यादा गंभीर नहीं मानी जा रही थी लेकिन उन्हें एहतियातन नहीं खिलाया गया।

अब वह पूरी तरह फिट हो गए हैं और भारतीय टीम के साथ ऑकलैंड भी गए हैं। इसी वजह से टीम इंडिया के स्क्वाड से कुमार कुशाग्र को रिलीज कर दिया गया।

इंडिया ए के स्क्वाड से जुड़ेंगे कुमार कुशाग्र

भारतीय टीम के टी20 स्क्वाड से रिलीज किए जाने के बाद, कुमार कुशाग्र क्राइस्टचर्च रवाना हो गए, जहां 31 अक्टूबर से इंडिया ए को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरा अनौपचारिक टेस्ट खेलना है। हालांकि, उन्हें प्लेइंग XI में जगह मिलेगी, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है, क्योंकि कप्तान ध्रुव जुरेल मुख्य विकेटकीपर हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: Live मैच में जा सकती थी जान, तीसरे टी20 में दिल दहलाने वाला हुआ हादसा

Tagged:

ISHAN KISHAN IND vs NZ team india Kumar Kushagra
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com