फील्डिंग के दौरान लड़कियों को देख रहा था पाकिस्तानी खिलाड़ी, वायल VIDEO से खुली पोल
Table of Contents
पाकिस्तान (Pakistan) अपने घर पर श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई-सीरीज खेलने में व्यस्त है। इसमें पाकिस्तान ने अपने पहले तीन लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की, लेकिन अंतिम मैच में हार का सामना किया। इसके बावजूद शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है, क्योंकि उसने सबसे पहले 6 अंक हासिल किए थे।
अभी तक इस ट्राई-सीरीज के दौरान कई जबरदस्त पल देखने को मिले, जो कैमरे में कैद हुए हैं। इनमें से एक मोमेंट ऐसा रहा, जिसमें पाकिस्तान (Pakistan) के एक युवा खिलाड़ी को स्टेडियम में मैच देखने आई लड़कियों को निहारते हुए स्पॉट किया गया।
लाइव मैच के दौरान लड़कियों को देखते हुए स्पॉट हुआ Pakistan का ये खिलाड़ी

पाकिस्तान (Pakistan) में खूबसूरती की कमी नहीं है। मैच के दौरान कई लड़कियां अपनी सुंदरता की वजह से वायरल हुईं। इन फैनगर्ल्स को क्रिकेटर्स को निहारते हुए तो खूब देखा गया लेकिन इस बार एक पाकिस्तानी खिलाड़ी लाइव मैच के दौरान फील्डिंग करते समय इन्हें देखते हुए पकड़ा गया।
यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि हाल ही में नेशनल टीम में जगह बनाने वाले ऑलराउंडर रजाउल्लाह हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में अपना टेस्ट डेब्यू किया और अब व्हाइट बॉल फॉर्मेट में भी पदार्पण कर चुके हैं।
रजाउल्लाह कैमरे में हुए कैद, पकड़े जाने पर मुस्कुराए
यह मामला वनडे ट्राई-सीरीज के चौथे मैच का है, जो 25 अक्टूबर को खेला गया था। इसमें पाकिस्तान (Pakistan) ने इंग्लैंड के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। इसी मैच में इंग्लैंड की पारी के 40वें ओवर के दौरान युवा रजाउल्लाह बाउंड्री रोप के पास फील्डिंग कर रहे थे।
इसी ओवर के दौरान एक समय पर इस क्रिकेटर को स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तान की कुछ महिला प्रशंसकों को देखते हुए स्पॉट किया गया। जैसे ही रजाउल्लाह को अहसास हुआ कि उन पर कैमरा है, वह मुस्कुराने लगे।
Pakra gya Raza Ullah 😆 pic.twitter.com/Zza0P2S0we
— Fahim khan (@hmm_mmm1) October 25, 2026
फाइनल में श्रीलंका से पाकिस्तान की टक्कर
वनडे ट्राई-सीरीज में अभी तक पाकिस्तान की टीम सबसे अव्वल रही। वहीं, श्रीलंका का प्रदर्शन भी ठीक रहा लेकिन इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई और अपने चार लीग में से तीन मैच हारकर फाइनल की रेस से बाहर हो गई।
अभी लीग स्टेज में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला शेष है लेकिन इसके नतीजे से कुछ भी नहीं बदलेगा और ट्रॉफी के लिए होने वाले मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका की टक्कर होगी। फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को लाहौर में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: चौथे टी20 में इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम, अब बैंच में बैठे खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Tagged:
Pakistan Cricket Team PAK vs ENG Razaullah