इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की ओछी हरकत, ICC ने एक्शन लेते हुए सुनाई सजा

Published - 28 Oct 2026, 04:21 PM | Updated - 28 Oct 2026, 04:25 PM

Pakistan 37

श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान (Pakistan) की टीम घर पर वनडे ट्राई-सीरीज खेल रही है। इस त्रिकोणीय सीरीज में 25 अक्टूबर को पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से हुआ था, जिसमें घरेलू टीम ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की और फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

हालांकि, इस मैच के दौरान कुछ विवादित पल भी देखने को मिले, जिस पर ICC ने अब कड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान (Pakistan) के एक खिलाड़ी को कड़ी सजा सुनाई है।

Pakistan के इस खिलाड़ी के खिलाफ ICC का एक्शन

Pakistan 38

इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच के दौरान पाकिस्तान (Pakistan) के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को ICC आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई है और उन पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ गया है।

हारिस रऊफ को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो खेल की भावना के विपरीत आचरण प्रदर्शित करने से संबंधित है। 24 महीने की अवधि के भीतर यह उनका तीसरा अपराध था, इसलिए उनके कुल डिमेरिट पॉइंट्स की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

विल जैक्स से हारिस रऊफ को भिड़ना पड़ा महंगा

यह घटना पाकिस्तान (Pakistan) की पारी के 46वें ओवर के आखिर में हुई। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर, हारिस रऊफ ने वाइड गेंद की अपील की और फिर इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के साथ बहस करने लगे।

अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद की चेतावनी के बावजूद, रऊफ ने अपना बल्ला ऊपर उठाया और बहस जारी रखी। इसके बाद, जैक्स की ओर जाते समय वे अंपायर के बिल्कुल करीब से (उन्हें छूते हुए) गुजरे।

इंग्लैंड पर भी ICC ने लिया एक्शन, स्लो ओवर रेट की मिली सजा

ICC ने पाकिस्तान के हारिस रऊफ पर ही नहीं, इंग्लैंड टीम को भी सजा सुनाई है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी इंग्लैंड को अपने लक्ष्य से तीन ओवर पीछे पाया गया, जिसके चलते उन पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

यह सजा आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सुनाई गई है, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े उल्लंघनों को कवर करता है, खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। यह जुर्माना उस हर ओवर के लिए लगता है जिसे उनकी टीम निर्धारित समय के भीतर पूरा नहीं कर पाती है।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: अंतिम 2 टी20 से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, नहीं लेगा अब दोनों मुकाबलों में हिस्सा

Tagged:

Pakistan Cricket Team England Cricket Team icc Haris Rauf
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com