न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, स्टार तेंज गेंदबाज चोटिल होकर हुआ बाहर
Published - 29 Oct 2026, 09:09 AM | Updated - 29 Oct 2026, 09:52 AM
Table of Contents
टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) खेल रही है. इसमें श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 3-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज का आखिरी और पांचवां टी20 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाना है. इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार तेज गेंदबाज इंजरी की वजह से एकदिवसीय सीरीज (IND vs NZ) का हिस्सा नहीं बन पाएगा.
IND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा झटका

4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज (IND vs NZ) का आगाज होने जा रहा है. ऑक्लैंड के ईडन पार्क में दोनों टीमें पहले मुकाबले में एक-दूसरे से टकराएंगी. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं. हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहने की वजह से उन्हें पूरी सीरीज मिस करनी पड़ेगी.
चौथे टी20 से पहले टीम के लिए आई बुरी खबर, एक नहीं 2 स्टार तेज गेंदबाज हुए बाहर
बीसीसीआई के सूत्र ने दी जानकारी
बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआई के हवाले से प्रसिद्ध कृष्ण की फिटनेस पर बात करते हुए बताया कि टीम मैनेजमेंट उनकी वापसी को लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहता है. उन्होंने कहा,
“प्रसिद्ध अच्छी तरह से उबर रहे हैं. एक नवंबर और दो नवंबर को बेंगलुरु स्थित 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में उनका मैच सिमुलेशन (मैच की तरह परिस्थितियां तैयार करना) और फिटनेस टेस्ट होना है. टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति का मानना है कि प्रसिद्ध को टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट होना चाहिए, जहां उनकी जरूरत वनडे की तुलना में अधिक है. भले ही फिटनेस टीम उन्हें पूरी तरह फिट बता दे और वे ऑकलैंड पहुंच भी जाएं, लेकिन लंबी फ्लाइट के बाद उन्हें तुरंत मैच खेलने की जल्दबाजी नहीं की जाएगी.”
इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रसिद्ध कृष्ण की जगह वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में आकिब नबी की एंट्री हो सकती है. जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान डेब्यू करने का मौका मिला था. हालांकि, इस सीरीज में वह सिर्फ एक ही मैच खेल पाए थे, जिसमें उनके हाथ कोई भी विकेट नहीं लगी. वहीं, अब प्रसिद्ध कृष्ण के न्यूजीलैंड वनडे (IND vs NZ) से बाहर हो जाने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट आकिब नबी को एक बार फिर आजमा सकती है.
फील्डिंग के दौरान लड़कियों को देख रहा था पाकिस्तानी खिलाड़ी, वायल VIDEO से खुली पोल
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर