WPL 2027 ऑक्शन में बिकी सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, ऑस्ट्रेलिया की यह खिलाड़ी बनी सबसे महंगी
Published - 29 Oct 2026, 11:09 AM | Updated - 29 Oct 2026, 11:56 AM
Table of Contents
महिला प्रीमियर लीग 2027 (WPL 2027) की तैयारियों का आगाज हो चुका है. 28 अक्टूबर को कोच्चि में अगले सीजन के ऑक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों पर लाखों की बारिश हुई. लेकिन इस बीच एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी करोड़पति बनने में कामयाब रहीं. यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये खर्च कर इस क्रिकेटर को अपनी टीम का हिस्सा बनाया. तो आइए इस आर्टिकल कर जरिए जानते हैं कि WPL 2027 ऑक्शन के बाद अब 5 टीमों के स्क्वाड कैसी नजर आ रहे हैं....
WPL 2027 में इस खिलाड़ी पर हुई करोड़ों की बारिश

बुधवार यानी 28 अक्टूबर को कोच्चि में हुए WPL 2027 मिनी ऑक्शन में कुल 25 खिलाड़ियों पर बोली लगी है. इस दौरान यूपी वॉरियर्स ने एक खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा पैसे लुटाए. ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मॉलिन्यू को अपने खेमे में शामिल करने के लिए उन्होंने 1.10 करोड़ रुपए खर्च कर दिए. उनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने आक्रामक बल्लेबाज किरण नवगिरे को 75 लाख रुपए देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. 40 लाख रुपये में बिकने वाली जी कमालिनी WPL 2027 में गुजरात जायंट्स टीम का प्रतिनिधित्व करता नजर आएंगी.
न्यूजीलैंड दौरे के किए बदली भारत की ODI टीम, यहां देखें सभी 16 अपडेटेड नाम
ऑक्शन में 150 खिलाड़ियों पर लगी बोली
WPL 2027 मिनी ऑक्शन में 27 स्थानों के लिए 150 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई थी, जिसमें से 123 भारतीय खिलाड़ी थे. जबकि विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 28 थी. इस दौरान जिस फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदे, वो थी यूपी वॉरियर्स. उन्होंने अपनी खाली 8 स्लॉट सारे भर लिए हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस ने 6 खिलाड़ियों पर दांव लगाया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स ने चार-चार खिलाड़ी खरीदे हैं. गुजरात जायंट्स ने भी अपने सभी तीन स्लॉट भर लिए हैं.
WPL 2027 ऑक्शन में बिकी सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
यूपी वॉरियर्स: सोफी मोलिनेक्स (1.10 करोड़), स्नेह राणा (30 लाख), ग्रेस हैरिस (30 लाख), सुषमा वर्मा (30 लाख), कैथरीन ब्राइस (10 लाख), मनाली दक्षिणी (10 लाख), स्नेहा पवार (10 लाख), आशा शोभना (10 लाख).
मुंबई इंडियंस: श्वेता सेहरावत (20 लाख), अक्षिता भगत (10 लाख), सानिका चालके (10 लाख), भारती रावल (10 लाख), लतिका इनामदार (10 लाख), दिशा कसाट (10 लाख).
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जेस जोनासन (40 लाख), क्लो ट्रायन (30 लाख), तेजल हसबनीस (30 लाख), वृंदा दिनेश (10 लाख)
दिल्ली कैपिटल्स: किरण नवगिरे (75 लाख), काश्वी कंदिकुप्पा (10 लाख), किर्स्टी गॉर्डन (10 लाख), नजमा खान (10 लाख)
गुजरात जायंट्स: गुनालन कमलिनी (40 लाख), ओर्ला प्रेंडरगास्ट (30 लाख), समाइरा राघव (10 लाख)
WPL 2027 के लिए ऐसी नजर आ रही हैं सभी टीमें
WPL 2027 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: अरुंधति रेड्डी, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, जेस जोनासेन, तेजल हसब्निस, वृंदा दिनेश, क्लो ट्रायॉन.
यूपी वॉरियर्स: दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस, सोफी मोलिनक्स, स्नेह राणा, ग्रेस हैरिस, सुषमा वर्मा, कैथरीन ब्राइस, मनाली दक्षिणी, सहाना पवार, आशा सोभना.
मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, नताली साइवर ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, सानिका चालके, श्वेता सहरावत, अक्षिता भगत.
दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी*, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्ज, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन*, ममता मादीवाला, मारिजैन कप्प, मिन्नू मणि, एन श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा, किरण नवगिरे, किर्स्टी गॉर्डन, उमा काशवी, किर्स्टी गॉर्डन, नाजमा खान.
गुजरात जायंट्स: अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गर्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया, जी कमलिनी, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, समायरा राघव.
चौथे टी20 से पहले टीम के लिए आई बुरी खबर, एक नहीं 2 स्टार तेज गेंदबाज हुए बाहर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर