टी20 रैंकिंग में फिर नंबर-1 बने अभिषेक शर्मा, ईशान फिसले, देखें टॉप-10 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

Published - 29 Oct 2026, 11:56 AM | Updated - 29 Oct 2026, 12:40 PM

Abhishek Sharma 7

युवा भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बहुत कम समय में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना नाम बना लिया है. साल 2024 में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने भारत के लिए अब तक 70 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दमदार बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए टी20 मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने शतकीय पारी खेली, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी टी20 रैंकिंग में हुआ है.

टी20 रैंकिंग में फिर नंबर-1 बने Abhishek Sharma

Abhishek Sharma

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफ़ानी पारी खेल ताबड़तोड़ रन बनाए. कीवी गेंदबाजों की धुनाई कर 113 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम पर उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. इसके बाद अब अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी तगड़ा फायदा हुआ है. ईशान किशन को पछाड़ते हुए वह नंबर वन स्थान पर चले गए हैं.

WPL 2027 ऑक्शन में बिकी सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, ऑस्ट्रेलिया की यह खिलाड़ी बनी सबसे महंगी

ईशान किशन को हुआ नुकसान

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को आईसीसी टी20 रैंकिंग में नुकसान हुआ है. इंजरी के चलते वह न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे, जिसकी वजह से उन्हें रैंकिंग में पहले स्थान से तीसरे पायदान पर जाना पड़ा है. जबकि पाकिस्तान के बल्लेबाज शाहिबजादा फरहान ने एक स्थान का छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर जगह बना ली है.

वहीं, इंग्लैंड के हैरी ब्रुक, जोस बटलर, डेवाल्ड ब्रेवीस, फिल साल्ट और वेस्टइंडीज के शाई हॉप को भी एक-एक स्थान का फायदा हुआ है. ये खिलाड़ी क्रमशः चौथे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें पायदान पर मौजूद हैं.

श्रेयस अय्यर को लगा झटका

भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर का हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं, जिसका नुकसान उन्हें टी20 रैंकिंग में हुआ है. अपने पुराने स्थान से पायदान नीचे वह नौवें स्थान पर आ गए हैं. वहीं, भारतीय युवा ऑलराउंडर तिलक वर्मा दसवें नंबर पर अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं. अगर बात की जाए गेंदबाजों की रैंकिंग की तो राशिद खान नंबर वन पर मौजूद हैं. जबकि टीम इंडिया से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह 10 पायदानों का झटका झेलकर 27 नंबर पर पहुंच गए.

ऐसी नजर आ रही है टॉप-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग

रैंक

टीम

खिलाड़ी

रेटिंग

1

भारत

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)

897

2

पाकिस्तान

साहिबजादा फरहान

883

3

भारत

ईशान किशन

866

4

इंग्लैंड

हैरी ब्रूक

793

5

इंग्लैंड

जोस बटलर

789

6

दक्षिण अफ्रीका

डेवाल्ड ब्रेविस

789

7

इंग्लैंड

फिल सॉल्ट

775

8

वेस्टइंडीज

शाई होप

759

9

भारत

श्रेयस अय्यर

758

10

भारत

तिलक वर्मा

724

चौथे टी20 से पहले टीम के लिए आई बुरी खबर, एक नहीं 2 स्टार तेज गेंदबाज हुए बाहर

Tagged:

ISHAN KISHAN team india abhishek sharma
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com