इस भारतीय खिलाड़ी ने कुछ दिन पहले लिया संन्यास, अब फिर कर रहा रिटायरमेंट से वापसी?

Published - 29 Oct 2026, 12:47 PM | Updated - 29 Oct 2026, 01:23 PM

Team India 18

Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को ऑक्लैंड में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 4 नवंबर से वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया (Team India) के एक भारतीय क्रिकेटर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में रिटायरमेंट का ऐलान करने वाले एक भारतीय खिलाड़ी की टीम में वापसी हो सकती है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला....

Team India के इस खिलाड़ी की हो सकती है वापसी

Team India 23

जहां एक ओर टीम इंडिया (Team India) न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम मैनेजमेंट से उन्हें टीम में जगह देने की मांग की. टाइम्स ऑफ इंडिया के खेल पत्रकार अराणी बसु ने एक लाइव बातचीत के दौरान दावा किया कि अय्यर टी20 टीम में युजवेंद्र चहल को शामिल करना चाहते हैं.

अंतिम 2 टी20 में भी इन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका, न्यूजीलैंड में बनकर रह जाएंगे सिर्फ टूरिस्ट

आईपीएल में आ चुके हैं अय्यर की कप्तानी में खेलते नजर

आईपीएल के पिछले दो सीजन में युजवेंद्र चहल श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आए हैं. इस दौरान उन्होंने बतौर स्पिनर टी20 क्रिकेट में अपनी उपयोगिता और काबिलियत साबित की है. यही वजह है कि श्रेयस अय्यर राष्ट्रीय टी20 टीम में युजी को एक बार मौका देना चाहते हैं. बता दें कि अगस्त 2023 से ही उन्हें टीम इंडिया (Team India) में जगह नहीं मिली है. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि युजवेंद्र चहल की टी20 टीम में वापसी हो सकती है या नहीं.

फर्स्ट क्लास से किया था संन्यास का ऐलान

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर 2026 को युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास से संन्यास का ऐलान कर दिया था. हालाकि, वह सीमित ओवरों के क्रिकेट (वनडे और टी-20) तथा आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे. अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया था कि उनका भारत के लिए टेस्ट कैप पहनने का सपना पूरा नहीं हो सका, लेकिन उन्हें अपने सफर पर गर्व है. अगर युजवेंद्र चहल के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 72 वनडे मैच में 121 विकेट हासिल की है. जबकि 80 टी20I में उनके नाम 96 विकेट दर्ज हैं.

टी20 रैंकिंग में फिर नंबर-1 बने अभिषेक शर्मा, ईशान फिसले, देखें टॉप-10 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

Tagged:

team india shreyas iyer bcci Yuzvendra Chahal
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com