अनाया बांगर ने चुनी महिला-पुरुष ऑल टाइम इलेवन, सचिन से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक को भी दी जगह

Published - 29 Oct 2026, 01:22 PM | Updated - 29 Oct 2026, 02:10 PM

Team India

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने टीम इंडिया (Team India) की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है. ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन में 3 महिला और 8 पुरुष क्रिकेटरों को शामिल किया है. इसमें सचिन तेंदुलकर से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक कई स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है. तो आइए नजर डालते हैं. तो आइए नजर डालते हैं अनाया बांगर द्वारा चुनी गई भारतीय टीम (Team India) की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग इलेवन पर...

अनाया बांगर ने चुनी Team India की महिला-पुरुष ऑल टाइम XI

Team India

अनाया बांगर ने टीम इंडिया (Team India) की ऑल टाइम फॉर्मेट प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कपिल देव समेत कई खिलाड़ियों को जगह दी है. जबकि उन्होंने रोहित शर्मा को बाहर कर हर किसी को चौंका दिया है. अनाया बांगर ने कृष्णंक अत्रे के साथ मिलकर एक इंस्टाग्राम वीडियो और अपने यूट्यूब पॉडकास्ट में इस प्लेइंग इलेवन का चयन किया है. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को बतौर ओपनर मौका मिला है. ये दोनों बल्लेबाज अपनी तूफ़ानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

अंतिम 2 टी20 में भी इन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका, न्यूजीलैंड में बनकर रह जाएंगे सिर्फ टूरिस्ट

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हुआ चयन

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया (Team India) के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का चयन हुआ है. वह अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 34357 रन बनाने में कामयाब रहे हैं. वहीं, चौथे नंबर के लिए विराट कोहली को मौका मिला है. व्हाइट बॉल क्रिकेट में आमतौर पर तीसरे नंबर पर खेलने वाले इस बल्लेबाज को चार नंबर के लिए चुनना काफी हैरान कर देने वाला है. इसके बाद पांचवें स्थान के लिए भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर पर भरोसा जताया गया है.

गेंदबाजी विभाग में इस खिलाड़ियों को मिला मौका

ऑलराउंडर के तौर पर हरमनप्रीत कौर के अलावा हार्दिक पांड्या को जगह दी गई है. अनाया बांगर ने अपनी ऑल-फॉर्मेट टीम का कप्तान एमएस धोनी को नियुक्त किया है. इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में झूलन गोस्वामी और जसप्रीत बुमराह को चुना गया है. वहीं, इंटरव्यू के होस्ट ने अनाया बांगर को स्पिन गेंदबाज के रूप में शामिल किया है. हालांकि, उन्होंने मजाक में उन्हें इस खास प्लेइंग इलेवन में स्थान दिया. फिर जब 11वें खिलाड़ी के चयन की बारी आई तो इंटरव्यू के होस्ट ने कपिल देव का नाम लिया.

अनाया बांगर द्वारा चुनी गई ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग इलेवन

अनाया बांगर की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, हरमनप्रीत कौर, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (कप्तान), झूलन गोस्वामी, अनाया बांगर, जसप्रीत बुमराह, कपिल देव

इस भारतीय खिलाड़ी ने कुछ दिन पहले लिया संन्यास, अब फिर कर रहा रिटायरमेंट से वापसी?

Tagged:

team india sachin tendulkar Anaya Bangar Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com