कोहली या बाबर, सचिन या इंजमाम, कौन है बेस्ट? वकार यूनुस ने जानें लिए कौन से नाम
Published - 29 Oct 2026, 02:09 PM | Updated - 29 Oct 2026, 03:01 PM
Table of Contents
Waqar Younis: क्रिकेट जगत में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों की तुलना कोई नई बात नहीं है. अक्सर दोनों देशों के क्रिकेटर्स के बीच सर्वश्रेष्ठ होने की होड़ लगी रहती है. कभी विराट कोहली और बाबर आजम की बल्लेबाजी को लेकर चर्चा होती है, तो कभी सचिन तेंदुलकर और शाहिद अफ्रीदी के आंकड़ों की तुलना की जाती है. इस बीच पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वकार यूनुस (Waqar Younis) ने विराट कोहली, बाबर आजम, सचिन तेंदुलकर और इंजमाम-उल-हक के बीच हो रही तुलना का लेकर अपनी राय पेश की है.
Waqar Younis ने सचिन-इंजमाम में से चुना अपना बेस्ट प्लेयर

भारत के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वकार यूनिस (Waqar Younis) का नाम क्रिकेट जगत के महानतम बल्लेबाजों की सूची में शुमार है. भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों के बीच अक्सर इस बात को लेकर बहस होती है कि दोनों में से कौन सबसे बेहतर है. वहीं, अब पूर्व दिग्गज वकार यूनिस ने इस पर अपनी टिप्पणी दी है.
हाल ही में शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट के दौरान एक रैपिड-फायर सेगमेंट में उनसे सवाल किया गया कि सचिन तेंदुलकर और इंजमाम उल हक में से उनकी पहली पसंद कौन हैं? तो बिना कोई देरी किए वकार यूनिस ने इसका जवाब देते हुए सचिन तेंदुलकर का नाम लिया.
इस भारतीय खिलाड़ी ने कुछ दिन पहले लिया संन्यास, अब फिर कर रहा रिटायरमेंट से वापसी?
विराट-बाबर में से इस बल्लेबाज को बताया बेहतर
रैपिड-फायर सेगमेंट के दौरान जब वकार यूनिस (Waqar Younis) से विराट कोहली और बाबर आजम में से बेहतर बल्लेबाज का चयन करने के लिए कहा गया. तो उन्होंने अपने जवाब से एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बेझिझक किंग कोहली का नाम लेते हुए उन्हें बेस्ट खिलाड़ी बताया. वहीं, राहुल द्रविड़ या यूनुस खान में से वकार यूनिस ने राहुल द्रविड़ को चुना. इसके अलावा उन्होंने एमएस धोनी को जावेद मियांदाद से बेहतर बताया है.
जसप्रीत बुमराह की तारीफों के बांधे पुल
शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर वकार यूनिस (Waqar Younis) ने जसप्रीत बुमराह की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्होंने व्हाइट-बॉल क्रिकेट का बेहतरीन गेंदबाज करार दिया. उन्होंने कहा कि,
"मौजूदा दौर में बुमराह जैसा कोई बॉलर नहीं है, खासकर सफेद गेंद से. फिलहाल, टेस्ट क्रिकेट को छोड़ दीजिए. उन्हें अभी भी टेस्ट में बहुत कुछ साबित करना है. उन्होंने यह फॉर्मेट उतना नहीं खेला है. टेस्ट में मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे और भी बहुत गेंदबाज हैं. आप कुछ इंग्लिश बॉलर को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते. लेकिन जब आप टी20 और वनडे क्रिकेट की बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि इम्पैक्ट के मामले में बुमराह हमेशा मुश्किल हालात में अच्छा करते हैं."
"दरअसल, आप 100 रन बना लीजिए और टीम मैच हार गई तो आपके शतक का कोई फायदा नहीं. लेकिन अगर आपने मुश्किल हालात में 40 रन बनाए या एक विकेट लिया तो वो काम आएगा. वो मैच जिताएगा. मुझे लगता है कि बुमराह ऐसे बॉलर हैं, जब मुश्किल वक्त में आप उन्हें गेंद थमाते हैं तो वह हमेशा डिलीवर करते हैं. और यही बात मायने रखती है. बुमराह ने एक-दो नहीं बल्कि अनेक मर्तबा ऐसा करके दिखाया है."
अनाया बांगर ने चुनी महिला-पुरुष ऑल टाइम इलेवन, सचिन से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक को भी दी जगह
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर