न्यूजीलैंड के बाद श्रीलंका और जिम्बाब्वे से ODI सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, हिस्सा लेंगे ये 15 बड़े नाम
Table of Contents
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया (Team India) 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका समापन 1 नवंबर को होगा। इसके पहले तीन मैच जीतकर भारतीय टीम 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और अब अंतिम दो मैचों के नतीजों से ट्रॉफी का विनर नहीं बदलेगा।
इस सीरीज के बीच भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल समेत कुछ अन्य खिलाड़ी भी न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं, क्योंकि 4 नवंबर से टीम इंडिया (Team India) को कीवियों के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
4 से 15 नवंबर तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में Team India लेगी हिस्सा

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत (Team India) को 4 नवंबर को ऑकलैंड में पहला वनडे खेलना है। इसके बाद, 7, 10, 13 और 15 नवंबर को शेष चार वनडे क्रमशः वेलिंग्टन, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे। माउंट माउंगानुई आखिरी के दोनों वनडे मैचों की मेजबानी करेगा ।
पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) ने दो स्क्वाड का ऐलान किया है, क्योंकि पहले तीन वनडे के बाद कुछ खिलाड़ी इंडिया ए से जुड़ जाएंगे और न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट में हिस्सा लेंगे, ताकि 19 नवंबर से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियां हो सकें। पहले तीन वनडे में शुभमन गिल और अंतिम दो वनडे में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे।
न्यूजीलैंड के बाद, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की अगली दो ODI सीरीज
2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए हर एक वनडे सीरीज काफी अहम है। टीम इंडिया (Team India) को न्यूजीलैंड के बाद, अगली दो वनडे सीरीज में श्रीलंका और जिम्बाब्वे का सामना करना है। ये दोनों ही सीरीज भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर खेलेगी। दिसंबर में 13, 16 और 19 को 3 मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ भारत दिल्ली, बेंगलरू और अहमदाबाद में खेलेगा।
इसके बाद, 2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ भी 3 वनडे खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत कोलकाता में 3 जनवरी को खेले जाने वाले मैच से होगी। वहीं, दूसरा मैच 6 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा और तीसरा मैच 9 जनवरी को मुंबई में होगा।
श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।
यह भी पढ़ें: रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर को बाहर करने की उठाई मांग, बताया उनका तगड़ा रिप्लेसमेंट
Tagged:
shubman gill team india Rohit Sharma jasprit bumrah Sri Lanka Cricket team zimbabwe cricket team