'मुझे पछतावा....' ब्लाइंड स्लॉगर वाले बयान पर पलटे मोहम्मद आमिर, अभिषेक शर्मा से मांगी माफी

Published - 30 Oct 2026, 10:44 AM | Updated - 30 Oct 2026, 11:13 AM

Abhishek Sharma 4

भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. टीम इंडिया के इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. लेकिन इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को ब्लाइंड स्लॉगर का टैग दिया था, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. वहीं, अब अपने इस विवादित बयान के लिए माफी मांगते हुए पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने कहा कि उन्हें अपनी इस टिप्पणी के लिए काफी पछतावा है.

Abhishek Sharma को ब्लाइंड स्लॉगर कहकर पछताए मोहम्मद आमिर

Abhishek Sharma

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कुछ समय पहले अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा था कि वह तकनीकि रूप से सक्षम बल्लेबाज नहीं हैं. इसके अलावा उन्होंने युवा भारतीय बल्लेबाज को ब्लाइंड स्लोगर का भी टैग दिया था. लेकिन अब अपने इस बयान पर पछतावा करते हुए मोहम्मद आमिर ने दावा किया कि वह अपनी इस टिप्पणी के लिए माफी मांगना चाहते हैं.

साथ ही उन्होंने अपनी इस स्टेटमेंट को गैर-जरुरी बताते हुए कहा कि उन्हें कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोचना चाहिए, क्योंकि इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है.

मोहम्मद आमिर ने स्वीकार की अपनी गलती

मोहम्मद आमिर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह अपने शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करेंगे और अपनी इस गलती को दोबारा नहीं दोहराएंगे. उन्होंने बताया,

मुझे लगता है कि कभी-कभी हम अपनी हदें पार कर जाते हैं. जोश-जोश में हम कई बार बहक जाते हैं. मुझे अब पछतावा हो रहा है. मैंने उसे 'ब्लाइंड स्लॉगर (बिना सोचे-समझे बल्ला घुमाने वाला)' कहकर गलती की, मैं इसे मानता हूँ. यह एक गैर-जरुरी बयान था. हमें कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोचना चाहिए, क्योंकि इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है. मुझे लगता है कि अब से मैं अपने शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करूँगा और यह गलती दोबारा नहीं दोहराऊँगा.

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दिया था Abhishek Sharma को लेकर बयान

साल 2026 के शुरुआत में हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. भारत की ओर से 8 मुकाबले खेल वह सिर्फ 141 रन ही बना सके था. इस दौरान उनके बल्ले से केवल दो अर्धशतक निकले थे, जबकि बैक टू बैक तीन मैचों में उन्हें बिना खाता खोले पवेलीयन लौटना पड़ा. अभिषेक शर्मा की इस फ्लॉप परफ़ोर्मेंस ने सभी को निराश किया था. लेकिन इस बीच मोहम्मद आमिर ने उन्हें स्लॉगर कहकर हर किसी को हैरान कर दिया.

न्यूजीलैंड के बाद श्रीलंका और जिम्बाब्वे से ODI सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, हिस्सा लेंगे ये 15 बड़े नाम

Tagged:

team india abhishek sharma mohammad amir
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com