AFG vs ZIM: एक मैच में पंजाब किंग्स के 2 खिलाड़ियों का ताबड़तोड़ शतक, अफगानिस्तान की 19 रन से जीत
Published - 30 Oct 2026, 09:22 AM | Updated - 30 Oct 2026, 10:44 AM
Table of Contents
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान (AFG vs ZIM) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. 29 अक्टूबर को शारजाह में दोनों टीमों का दूसरे टी20 में एक-दूसरे से आमना-सामना हुआ, जिसमें इब्राहिम ज़दरान की कप्तानी वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 19 रनों से जीत दर्ज की.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई अफगानी टीम की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही और एक समय पर टीम रन बनाने के लिए संघर्ष करती दिखी. लेकिन फिर गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर मैच (AFG vs ZIM) का रुख बदल दिया. इस दौरान पंजाब किंग्स के दो बल्लेबाज शतक जड़ सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
AFG vs ZIM: अज़मतुल्लाह उमरजई ने खेली शतकीय पारी

वीरवार को अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे (AFG vs ZIM) के बीच खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला काफी रोमांचक रहा. पहली पारी में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही इब्राहिम ज़दरान की अगुवाई वाली टीम ने दमदार प्रदर्शन कर मैच में वापसी की. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान टीम 20 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 221 रन बना पाई.
टीम के इस स्कोर में अहम योगदान अज़मतुल्लाह उमरजई का रहा, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए इस बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की कुटाई कर 50 गेंदों में 116 रन जड़ दिए. उनके अलावा एजाज़ अहमद अहमदज़ई का बल्ला आग उगलता नजर आया. वह 27 गेंदों में 52 रन बना सके.
रोमांचक मोड़ पर अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट, LSG के खिलाड़ी ने जड़ा विस्फोटक शतक
सिकंदर रजा के बल्ले का आया तूफान
अफगानिस्तान द्वारा मिले टारगेट को चेज करने के लिए उतरी जिम्बाब्वे टीम (AFG vs ZIM) की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही. लेकिन कप्तान सिकंदर रजा ने शतकीय पारी खेल टीम को जीत दिलाने की कोशिशि की. वह 56 गेंदों में पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन बना पाए. हालांकि, इस दौरान उन्हें अन्य किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका, जिसके चलते जिम्बाब्वे टीम को 19 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा. तफ़ाद्ज़वा त्सिगा 31 रनों के साथ जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे.
एक मैच में पंजाब किंग्स के 2 खिलाड़ियों का ताबड़तोड़ शतक
इस मैच में दो बल्लेबाजों के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली. खास बात यह है कि ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. आईपीएल 2025 और 2026 में अज़मतुल्लाह उमरजई इस टीम का हिस्सा थे. जबकि सिकंदर रजा पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए आईपीएल में कुल 2 सीजन खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 182 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल की.
रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर को बाहर करने की उठाई मांग, बताया उनका तगड़ा रिप्लेसमेंट
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर