मुंबई इंडियंस ने अपने नए बल्लेबाजी कोच का किया ऐलान, 2007 वर्ल्ड कप विनर को सौंपी जिम्मेदारी

Published - 30 Oct 2026, 10:48 AM | Updated - 30 Oct 2026, 11:18 AM

Mumbai Indians 6

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) नए सिरे से तैयारी कर रही है। इसके लिए हाल ही में महेला जयवर्धने की जगह कीरोन पोलार्ड को हेड कोच बनाया गया। जयवर्धने काफी सालों से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए थे लेकिन अब उनसे पूरी तरह नाता तोड़ लिया गया है।

उनकी विदाई के बाद, पोलार्ड पर भरोसा दिखाया गया, जो 2022 से लेकर 2026 तक बल्लेबाजी कोच के रूप में MI के साथ थे। इसी वजह से नया बैटिंग कोच कौन होगा, इसको लेकर काफी बात हो रही थी और अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बड़ा ऐलान करते हुए एक वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी है।

2007 टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का खिलाड़ी बना Mumbai Indians का नया बल्लेबाजी कोच

Mumbai Indians 7

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2027 के लिए अपने नए बल्लेबाजी कोच के रूप में रॉबिन उथप्पा को नियुक्त किया है, जो 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे। कोच के रूप में उथप्पा ने अभी तक आईपीएल में काम नहीं किया है। इसी वजह से यह उनके लिए एक नई शुरुआत होगी।

उन्होंने 2022 में एक खिलाड़ी के तौर पर अपना करियर घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से समाप्त किया था। इसके बाद, ILT20 में एक सीजन और रिटायर्ड प्लेयर्स वाली लीग में हिस्सा लिया। हाल ही में उथप्पा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 में खेलते हुए नजर आए थे।

मुंबई इंडियंस से ही आईपीएल करियर किया था शुरू

रॉबिन उथप्पा का मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से पुराना नाता है। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 2008 में मुंबई इंडियंस की तरफ से ही आईपीएल में डेब्यू किया था। हालांकि, उथप्पा सिर्फ पहले ही सीजन MI के साथ रहे और इसके बाद अलग-अलग टीमों के लिए खेले। उथप्पा ने MI के साथ अपने इकलौते सीजन में 14 मैचों में 30.58 की औसत और 114.69 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए।

ऐसा रहा उथप्पा का आईपीएल और T20 करियर

मुंबई इंडियंस से विदाई के बाद, रॉबिन उथप्पा IPL की पांच अन्य फ्रेंचाइजी के लिए खेले। इस दौरान उन्होंने 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ ट्रॉफी जीती। कुल मिलाकर, उथप्पा ने आईपीएल में 205 मैच खेले और 4952 रन बनाए। उनके बल्ले से 27 अर्धशतक आए।

अगर टी20 क्रिकेट में उथप्पा के आंकड़ों की बात करें तो उनके पास 291 मैचों का अनुभव है, जिनमें उन्होंने 7272 रन बनाए और 42 अर्धशतक भी जड़े। टीम इंडिया के लिए उथप्पा ने 13 टी20I में एक अर्धशतक की मदद से 249 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: कोहली या बाबर, सचिन या इंजमाम, कौन है बेस्ट? वकार यूनुस ने जानें लिए कौन से नाम

Tagged:

team india Mumbai Indians robin uthappa IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com