अब कब और किससे टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया? एक क्लिक पर जानें पूरा शेड्यूल

Published - 30 Oct 2026, 11:26 AM | Updated - 30 Oct 2026, 01:05 PM

Team India

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) का आने वाला महीना काफी व्यस्त रहने वाला है. वनडे और टी20 क्रिकेट के रोमांच के बीच भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट में भी अपना दमखम दिखाना होगा. इस दौरान उसका सामना न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया टीम से होगा. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह दोनों सीरीज काफी अहम है.

ऐसे में भारतीय खिलाड़ी इन दोनों सीरीज को जीतने के लिए जीमन-आसमान एक कर देंगे. लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में अगली टेस्ट सीरीज के शेड्यूल को लेकर काफी सवाल चल रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि टीम इंडिया (Team India) को अपने आगामी टेस्ट मैच कब और कहां खेलने हैं......

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी Team India टेस्ट सीरीज

Test Team India

भारतीय टीम (Team India) को न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. 19 नवंबर से शुरू होने वाली ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से भारत के लिए बेहर जरूरी है. इसलिए शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम यह सीरीज अपने नाम करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देगी. 9 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक वेलिंगटन में भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से पहला मैच खेला जाएगा. जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 के बीच क्राइस्टचर्च में आयोजित होगा.

ऑस्ट्रेलिया से भी होगा सामना

न्यूजीलैंड के बाद भारतीय टीम घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी. दोनों टीमें पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज में एक-दूसरे से भिंड़ेंगी. 21 जनवरी से 25 जनवरी 2027 तक नागपुर में सुबह 9:30 बजे से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. 29 जनवरी से 2 फरवरी 2027 तक चेन्नई में दूसरा टेस्ट मैच होगा.

जबकि 11 फरवरी से 15 फरवरी 2027 तक गुवाहाटी का मैदान तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा. यह दोनों मुकाबले सुबह 9:00 बजे से खेले जाने हैं. चौथा टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से 19 फरवरी से 23 फरवरी 2027 तक रांची में होगा. अहमदाबाद में सुबह 9:30 बजे से 27 फरवरी से 3 मार्च 2027 तक पांचवां और अंतिम टेस्ट मुकाबला खेला जाना है.

Team India का टेस्ट शेड्यूल

तारीख

मुकाबला

वेन्यू

समय (भारतीय समय)

19-23 नवंबर 2026

पहला टेस्ट, भारत बनाम न्यूजीलैंड

वेलिंगटन

सुबह 3:30 बजे

27 नवंबर-1 दिसंबर 2026

दूसरा टेस्ट, भारत बनाम न्यूजीलैंड

क्राइस्टचर्च

सुबह 3:30 बजे

21-25 जनवरी 2027

पहला टेस्ट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

नागपुर

सुबह 9:30 बजे

29 जनवरी-2 फरवरी 2027

दूसरा टेस्ट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

चेन्नई

सुबह 9:30 बजे

11-15 फरवरी 2027

तीसरा टेस्ट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

गुवाहाटी

सुबह 9:00 बजे

19-23 फरवरी 2027

चौथा टेस्ट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

रांची

सुबह 9:30 बजे

27 फरवरी-3 मार्च 2027

पांचवां टेस्ट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

अहमदाबाद

सुबह 9:30 बजे

मुंबई इंडियंस ने अपने नए बल्लेबाजी कोच का किया ऐलान, 2007 वर्ल्ड कप विनर को सौंपी जिम्मेदारी

Tagged:

IND vs NZ team india ind vs aus
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com