श्रीलंका टी20 सीरीज से ड्रॉप हो सकता है ये भारतीय खिलाड़ी, बुरे सपने की तरह रही न्यूजीलैंड सीरीज
Published - 30 Oct 2026, 12:18 PM | Updated - 30 Oct 2026, 01:06 PM
Table of Contents
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम (Team India) के कुछ खिलाड़ियों को प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. इन खिलाड़ियों के फ्लॉप प्रदर्शन ने सभी को निराश किया है. इस बीच एक खिलाड़ी के लिए यह दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. इस खिलाड़ी के लगातार खराब प्रदर्शन ने टीम (Team India) में उसकी जगह को खतरे में डाल दिया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज से इस खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है.
बुरे सपने की तरह रही Team India के इस खिलाड़ी के लिए न्यूजीलैंड सीरीज

न्यूजीलैंड दौरे से लौटने के बाद टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलने वाली है. 13 दिसंबर से दोनों टीमें वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी. जबकि 22 दिसंबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा. इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान होने में अभी काफी समय बचा है. लेकिन इससे पहले एक खिलाड़ी की खराब फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की टेंशन बढ़ा दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में लगातार फ्लॉप प्रदर्शन की वजह से इस खिलाड़ी की जगह पर सवाल उठने लगे हैं.
अब कब और किससे टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया? एक क्लिक पर जानें पूरा शेड्यूल
श्रीलंका टी20 सीरीज होना पड़ सकता है ड्रॉप
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रह हैं, वो और कोई नहीं बल्कि भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं. चार साल के बाद टीम इंडिया (Team India) में वापसी करने वाला यह गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा. पांच मैचों की इस टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में भुवनेश्वर कुमार को अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिला था, लेकिन वह इस दौरान टीम के सबसे महंगे गेंदबाज के रूप मे उबरे. उन्होंने 12 ओवर डालते हुए 139 रन खर्च किए और सिर्फ एक ही सफलता हासिल कर सके.
प्लेइंग इलेवन में गँवानी पड़ी अपनी जगह
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार के लगातार खराब प्रदर्शन ने टीम इंडिया में उनकी जगह खतरे में डाल दी है. कीवी गेंदबाजों के खिलाफ बेअसर नजर आने की वजह से उन्हें चौथे टी20 से बाहर कर दिया गया. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रीलंका टी20 सीरीज से भी उनका पत्ता कट सकता है. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय चयनकर्ता एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार पर भरोसा जताएंगे या उन्हें दोबारा टीम से बाहर होना पड़ता है.
हार्दिक पांड्या के लिए काल बना यह ऑलराउंडर, ODI और टी20 दोनों फॉर्मेट से कर सकता है उनकी छुट्टी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर