भारत के न्यूजीलैंड दौरे की टीमों पर आया बड़ा अपडेट, BCCI ने अचानक टीम में किए बड़े बदलाव

Published - 30 Oct 2026, 12:56 PM | Updated - 30 Oct 2026, 01:33 PM

IND Vs NZ 13

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) खेलने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट जाएगी. 4 नवंबर से शुरू होने वाली यह एकदिवसीय सीरीज भारत के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड 2027 की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. इस सीरीज के जरिए खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत साबित करने और विश्वकप टीम में अपनी जगह के लिए दावेदारी मजबूत करने का मौका मिलेगा. लेकिन इससे न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (IND vs NZ) के लिए भारतीय टीम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

IND vs NZ: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की टीमों पर आया बड़ा अपडेट

Team India 23

4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज (IND vs NZ) की शुरुआत होने जा रही है. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण की सीरीज मौजूदगी फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर थी, लेकिन वे पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए. इसकी वजह से बीसीसीआई को उन्हें स्क्वाड से रिलीज करना पड़ा. 30 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर भारतीय बोर्ड ने प्रसिद्ध कृष्ण के बाहर होने की जानकारी दी.

श्रीलंका टी20 सीरीज से ड्रॉप हो सकता है ये भारतीय खिलाड़ी, बुरे सपने की तरह रही न्यूजीलैंड सीरीज

इस खिलाड़ी को होना पड़ा बाहर

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा स्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं. उन्हें टीम इंडिया में वापसी करने के लिए और समय चाहिए होगा. वह न्यूजीलैंड A के खिलाफ़ तीसरे और आखिरी चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया A टीम से जुड़ेंगे. हालांकि, इसके लिए उन्हें रिटर्न टू प्ले (RTP) असेसमेंट क्लियर करना होगा. यदि प्रसिद्ध कृष्णा यह मैच खेलने के लिए उपलब्ध हो पाते हैं, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा.

इन दो खिलाड़ियों की हुई एंट्री

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की 31 अक्टूबर से न्यूज़ीलैंड A के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया A टीम में शामिल कर लिया गया है. इसके बाद वह पांच मैचों की वनडे सीरीज (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे. वह पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को सिर्फ पहले वनडे मैच के लिए टीम में जगह दी गई है. इसके बाद वह तीसरे और आखिरी चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया A टीम में चले जाएंगे.

न्यूजीलैंड A के खिलाफ दूसरे चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया A की अपडेटेड टीम: यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, आर. स्मरण, ध्रुव जुरेल (C) (WK), वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शिखर मोहन, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र (WK)।

पहले तीन IND vs NZ ODI के लिए इंडिया की अपडेटेड ODI टीम: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (VC), केएल राहुल (WK), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (WK), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए)

चौथे और पांचवें ODI के लिए इंडिया की अपडेटेड ODI टीम: श्रेयस अय्यर (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (WK, VC), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के किए बदली भारत की ODI टीम, यहां देखें सभी 16 अपडेटेड नाम

Tagged:

IND vs NZ team india Prasidh Krishna Nitish Kumar Reddy
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com