इस खिलाड़ी से ना जाने किस जन्म की दुश्मनी निकाल रहे कोच गंभीर! हमेशा रखते प्लेइंग इलेवन से बाहर

Published - 30 Oct 2026, 01:35 PM | Updated - 30 Oct 2026, 02:11 PM

Gautam Gambhir 8

भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर अक्सर अपने कड़े फैसलों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. जब से उन्होंने टीम (Team India) के मुख्य कोच की गद्दी संभाली है, तब से ही भारतीय युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिला है. लेकिन इस बीच गौतम गंभीर एक खिलाड़ी को नजरअंदाज करते नजर आए हैं. काबिलियत होने के बावजूद यह खिलाड़ी टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहा है. न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में भी उसके बेंच पर ही बैठना पड़ा, जिसके बाद गौतम गंभीर की रणनीतियों पर सवाल उठने लगे हैं.

Team India के इस खिलाड़ी से ना जाने किस जन्म की दुश्मनी निकाल रहे कोच गंभीर!

 Team India 1

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रहा है. 22 अक्टूबर से जारी इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अजेय बढ़त हासिल कर ली है. हालांकि, इस बीच एक खिलाड़ी सिर्फ बेंच गर्म करता नजर आया. इस प्लेयर को अब तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला और प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया, जिसके बाद गौतम गंभीर के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं. हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव हैं.

अब कब और किससे टेस्ट सीरीज खेलेगी Team India? एक क्लिक पर जानें पूरा शेड्यूल

प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में रहे नाकाम

न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक खेले गए चार मुकाबलों में कुलदीप यादव को बेंच पर बैठना पड़ा. मध्य ओवरों में विकेट लेने की अपनी क्षमता बार-बार साबित करने के बावजूद वह प्लेइंग इलेवन में एक बार भी जगह नहीं बना पाए. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने कुलदीप यादव को नजरअंदाज किया है. इससे पहले भी कई बार स्टार स्पिनर को टीम मैनेजमेंट की अनदेखी का सामना करना पड़ा है. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का दावा है कि टीम की बल्लेबाजी को गहराई देने के लिए गौतम गंभीर अक्सर कुलदीप यादव को ड्रॉप कर देते हैं.

वेस्टइंडीज सीरीज में रहा था प्रभावशाली प्रदर्शन

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी20 और वनडे सीरीज में कुलदीप यादव का प्रदर्शन शानदार रहा था. अपनी कसी हुई गेंदबाजी से वह विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर कहर बरपाते नजर आए थे. इससे पहले इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए भी वह अपनी टीम यॉर्कशायर के लिए काफी प्रभावशाली रहे थे. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि कुलदीप यादव को न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है. लेकिन एक बार फिर उन्हें गौतम गंभीर की अनदेखी झेलनी पड़ी.

न्यूजीलैंड दौरे के किए बदली ODI Team India, यहां देखें सभी 16 अपडेटेड नाम

Tagged:

IND vs NZ team india Gautam Gambhir kuldeep yadav
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com