नीतीश कुमार रेड्डी ने एक ओवर में ही खर्च कर डाले 32 रन, इस शर्मनाक लिस्ट ने चढ़ाया अपना नाम

Published - 30 Oct 2026, 02:15 PM | Updated - 30 Oct 2026, 02:47 PM

Nitish Kumar Reddy 1

30 अक्टूबर को ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) का चौथा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. इस बीच युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने अपनी फ्लॉप गेंदबाजी से सभी को निराश किया. कीवी बल्लेबाजों ने उनकी कुटाई कर खूब रन बटोरें. उन्होंने एक ही ओवर में 32 रन खर्च कर दिए. इस फ्लॉप प्रदर्शन के चलते नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है.

Nitish Kumar Reddy हुए महंगे साबित

Nitish Kumar Reddy

शुक्रवार यानी 30 अक्टूाबर को ऑकलैंड के ईडन गार्डन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए कीवी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए ग्लेन फिलिप्स ने तूफ़ानी शतकीय पारी खेल टीम की शानदार वापसी करवाई.

इस दौरान उन्हें माइकल ब्रेसवेल का भी साथ मिला. इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय गेंदबाजों की कुटाई कर न्यूजीलैंड के स्कोर को 260 के करीब पहुंचा दिया. वहीं, भारतीय युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार (Nitish Kumar Reddy) इस मैच में टीम इंडिया के लिए काफी महंगे साबित हुए.

इस खिलाड़ी से ना जाने किस जन्म की दुश्मनी निकाल रहे कोच गंभीर! हमेशा रखते प्लेइंग इलेवन से बाहर

एक ओवर में ही खर्च कर डाले 32 रन

न्यूज़ीलैंड की पारी का 16वां ओवर डालने के लिए भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी आए. उनका यह ओवर टीम इंडिया के लिए काफी महंगा साबित हुआ. इस ओवर में उन्होंने 32 रन खर्च कर दिए. पहली गेंद पर माइकल ब्रेसवेल ने एक रन बटोरें. दूसरी गेंद नो बॉल रही, जिसके बाद न्यूजीलैंड टीम के स्कोर में चार रन जुड़ गए. फिर फ्री हिट पर ग्लेन फिलिप्स 2 रन हासिल कर सके. इसके बाद ओवर की अंतिम चार गेंदों पर ग्लेन फिलिप्स ने बैक टू बैक चार छक्के लगाए. इस तरह नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने अपने इस ओवर में 32 रन लूटा दिए.

इस लिस्ट में शामिल हुआ नाम

नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन लुटाने वाले तीसरे गेंदबाज़ बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय गेंदबाज स्टुअर्ट बिन्नी की बराबरी कर ली है. साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने एक ओवर में 32 रन खर्च कर दिए थी. वहीं, मौजूदा समय में शिवम दुबे इस मामले में पहले पायदान पर हैं. 2020 में माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए मैच में उन्होंने 34 रन लुटाए थे.

भारत के किसी गेंदबाज द्वारा एक ओवर में दिए गए सर्वाधिक रन (T20I)

  • 34 शिवम दुबे बनाम न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई 2020
  • 32 स्टुअर्ट बिन्नी बनाम वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2016
  • 32 नितीश कुमार रेड्डी बनाम न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2026
  • 29 रवि बिश्नोई बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2026

हांगकांग सिक्सेस में भारत की हार, पाकिस्तान ने 4 विकेट से मारी बाजी; क्रुणाल ने खाए लगातार 5 छक्के

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com