श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया फिक्स! अय्यर(कप्तान), वैभव, भुवनेश्वर, अभिषेक, चक्रवर्ती....
Published - 30 Oct 2026, 02:50 PM | Updated - 30 Oct 2026, 03:19 PM
Table of Contents
भारतीय टीम (Team India) श्रीलंका के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली जीत के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम की नजरें इस सीरीज पर टिकी होगी. ऐसे में भारतीय फैंस के बीच टीम इंडिया को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि चयनकर्ता श्रीलंका सीरीज के लिए नए चेहरों को मौका दे सकते हैं.
वहीं, वैभव सूर्यवंशी, भुवनेश्वर कुमार, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है. तो आइए नजर डालते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम (Team India) कैसी हो सकती है.....
श्रेयस अय्यर को मिल सकती है Team India की कप्तानी

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है. उनकी अगुवाई में टीम वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज जीतने में कामयाब रही है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट को उनसे एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. कप्तानी के अलावा वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम में योगदान देते नजर आ सकते हैं. उनके अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी को बतौर बल्लेबाज भारतीय टीम में मौका मिल सकता है.
श्रीलंका टी20 सीरीज से ड्रॉप हो सकता है ये भारतीय खिलाड़ी, बुरे सपने की तरह रही न्यूजीलैंड सीरीज
इन ऑलराउंडर्स को मिल सकता है मौका
अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का अनफिट होने की वजह से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज का हिस्सा बन पाना काफी मुश्किल लग रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें टीम में वापसी के लिए अभी और वक्त लग सकता है. ऐसे में भारतीय चयनकर्ता हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी पर भरोसा जता सकते हैं. नमन धीर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को ऑलराउंडर की भूमिका के लिए अतिरिक्त विकल्प के तौर पर टीम में सामिल किया जा सकता है. इन खिलाड़ियों के पास बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी धमाल मचाने की काबिलियत है.
ऐसा नजर आ सकता है गेंदबाजी क्रम
अंत में नजर डाली जाए टीम इंडिया (Team India) के गेंदबाजी विभाग की तो इसमें प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह को शामिल किया जा सकता है. उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार और प्रिंस यादव टीम के अन्य तेज गेंदबाज हो सकते हैं. स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का चयन हो सकता है.
हालांकि, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों को बेंच गर्म करना पड़ा था. ऐसे में अगर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में मौका मिलता है, तो पूरी संभावना है कि भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग XI में जगह मिल सके.
श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए संभाविच 15 सदस्यीय Team India
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
इस खिलाड़ी से ना जाने किस जन्म की दुश्मनी निकाल रहे कोच गंभीर! हमेशा रखते प्लेइंग इलेवन से बाहर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर