न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में टीम इंडिया की 87 रन से करारी हार, गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने कटाई नाक

Published - 30 Oct 2026, 03:12 PM | Updated - 30 Oct 2026, 04:35 PM

Team India 31

न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। ऑकलैंड में कीवियों ने भारत को 87 रन से हराया। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 259/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारतीय टीम पूरे ओवर खेलकर 172/9 का ही स्कोर बना पाई। हार के बावजूद भारत 3-1 से सीरीज में आगे है।

न्यूजीलैंड को लगे शुरुआती झटके, एलन ने पावरप्ले में मचाई तबाही

Team India 32

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में टिम साइफर्ट 3 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले मैच के हीरो डैरिल मिचेल ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की और इसी में 9 गेंदों में 266.66 के स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।

फिर फिन एलन ने मोर्चा संभाला और न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। एलन ने 17 गेंदों में 31 रन बनाए और आठवें ओवर में 93 के स्कोर पर पवेलियन लौटे।

फिलिप्स का धुआंधार शतक, ब्रेसवेल के साथ न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाया

11वें ओवर में टीम इंडिया (Team India) को चौथी सफलता मिली और बेवोन जैकब्स 7 रन बनाकर 112 के स्कोर पर आउट हो गए। यहां से पांचवें विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल के बीच 41 गेंदों में 115 रनों की पार्टनरशिप हुई। ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 65 रन बनाए। वहीं, फिलिप्स ने शतक बनाते हुए 49 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली। कप्तान मिचेल सैंटनर 5 रन बनाकर आउट हुए। नाथन स्मिथ ने नाबाद 6 रन बनाए।

टीम इंडिया (Team India) की तरफ से गेंदबाजी में मयंक यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल के खाते में 1-1 विकेट आया।

Team India की पहले छह ओवर में ही हालत खराब, टॉप-4 बल्लेबाज हुए आउट

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में संजू सैमसन 4 रन बनाकर चलते बने। इंजरी के कारण दो मैच मिस करने वाले ईशान किशन की वापसी फीकी रही और वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अभिषेक शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन 15 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ऐसा ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी किया और 11 गेंदों में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह पावरप्ले में टीम इंडिया ने 61 रन बनाए लेकिन अपने 4 विकेट भी गंवा दिए।

मिडिल ऑर्डर ने भी डुबोई लुटिया, टीम इंडिया को मिली करारी हार

नीतीश कुमार रेड्डी ने तेजी से रन बटोरकर दबाव बनाना चाहा लेकिन वह ज्यादा देर सफल नहीं हुए और 10 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसा ही कुछ प्रयास नमन धीर ने भी किया और उनकी पारी भी 13 गेंदों में 28 रन से आगे नहीं बढ़ पाई। अक्षर फ्लॉप रहे और 7 रन ही बना पाए।

उपकप्तान तिलक वर्मा ने 35 गेंदों में 35 रन बनाए और टीम इंडिया (Team India) को रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी हार से बचा लिया। न्यूजीलैंड की तरफ जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की टीमों पर आया बड़ा अपडेट, BCCI ने अचानक टीम में किए बड़े बदलाव

Tagged:

team india abhishek sharma New Zealand cricket team Michael Bracewell Glenn Phillips Mayank Yadav
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com