पांचवे और अंतिम टी20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम घोषित, अय्यर(कप्तान), वैभव, संजू, अभिषेक..…
Published - 31 Oct 2026, 09:11 AM | Updated - 31 Oct 2026, 09:53 AM
Table of Contents
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) का कारवां अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. 1 नवंबर को हैमिल्टन में सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला खेला जाएगा. कीवी टीम के हाथों चौथे टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की नजरें पांचवां टी20 (IND vs NZ) जीतकर सीरीज में वापसी करने पर टिकी होगी. वहीं, इस मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी,अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन समेत कई खिलाड़ियों को मौका मिला है.
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी टीम की कमान

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. उनकी कप्तानी में टीम ने शुरुआत तीन मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की थी. लेकिन चौथे टी20 में मिली शिकस्त के बाद उनका लक्ष्य टीम को सीरीज में वापसी करने में मदद करना होगा. इसके अलावा श्रेयस अय्यर बतौर बल्लेबाज भी अपना दमखम साबित करना चाहेंगे. इस सीरीज के चार मुकाबलों में वह केवल 76 रन ही बना पाए थे. इसलिए अब पांचवे और अंतिम टी20 में वह बड़ी और प्रभावशाली पारी खेलने के फिराक में होंगे.
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के उपकप्तान पर आया बड़ा अपडेट, इस खिलाड़ी पर नीता अंबानी लगा सकती हैं दांव
इन बल्लेबाजों का हुआ चयन
टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, कुमार कुशाग्र और वैभव सूर्यवंशी को जगह दी गई है. टीम मैनेजमेंट को न्यूजीलैंड की सरजमीं पर इन खिलाड़ियों से बेहतरीन पारी की उम्मीद होगी. वहीं, ऑलराउंडर्स के तौर पर तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर और शिवम दुबे को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 के लिए चुना गया है. इन खिलाड़ियों पर बल्ले के साथ गेंद से भी योगदान देने की जिम्मेदारी होगी.
ऐसा नजर आ रहा है गेंदबाजी विभाग
गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. इनके अलावा शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी भी तेज गेंदबाजी का विकल्प होंगे. स्पिनर की भूमिका के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को मौका मिला है. तिलक वर्मा, नमन धीर और अक्षर पटेल भी स्पिन गेंदबाजी में योगदान देते नजर आ सकते हैं.
IND vs NZ पांचवें टी20 के लिए टीम इंडिया
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार।
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर