न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में कुलदीप और वरुण को क्यों नहीं मिल रही प्लेइंग XI में जगह? कोच ने किया खुलासा

Published - 31 Oct 2026, 08:58 AM | Updated - 31 Oct 2026, 09:24 AM

India Vs New Zealand

भारत के न्यूजीलैंड (New Zealand) दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ हुई, जिसके चार मुकाबले संपन्न हो चुके हैं। पहले तीन मैचों में टीम इंडिया ने बाजी मारकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली लेकिन 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में हुए मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। इसी वजह से सीरीज की स्कोरलाइन भारत के पक्ष में 3-1 है।

इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया ने अभी तक अलग ही रवैया दिखाया और अपनी प्लेइंग XI में कुलदीप यादव या वरुण चक्रवर्ती में से किसी को भी स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में नहीं खिलाया है। इस फैसले से सभी को काफी हैरानी भी हो रही, क्योंकि वरुण तो एक विकेट टेकिंग बॉलर हैं और वह काफी समय से सबसे छोटे फॉर्मेट में मुख्य स्पिनर के रूप में खेल रहे थे।

इस वजह से नहीं मिल रहा कुलदीप-वरुण को New Zealand टी20 सीरीज में खेलने का मौका

India Vs New Zealand 1

इस सीरीज (India vs New Zealand) में भारत को पांचवां और अंतिम मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेलना है। टीम इंडिया के सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के कारण अंतिम मैच में कुछ प्रयोग किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को भी मौका मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ये दोनों शायद बेंच पर ही रहें।

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने साफ़ किया कि ये दोनों स्पिनर टीम कॉम्बिनेशन की मांग समझते हैं। अगर इनकी जरूरत महसूस हुई तो खेलेंगे, उन्हें भी इसके बारे में पता है।

पांचवें टी20 में हो सकता है चयन, बहुतुले ने दिया हिंट

न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ ऑकलैंड टी20 के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए साईराज बहुतुले ने कहा,

"वे खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन टीम के संयोजन (कॉम्बिनेशन) को देखते हुए, यह समझना बहुत ज़रूरी है कि उन्हें शायद खेलने का मौका न मिले। वे इस बात को अच्छी तरह जानते हैं। साथ ही, वे पर्दे के पीछे अपना काम करते रहते हैं। असल में, जब भी उनकी ज़रूरत होगी, वे इसके लिए तैयार रहेंगे। मुझे लगता है कि बात बस उन्हें मौका देने की है। उम्मीद है कि अगले मैच और आने वाले वनडे मैचों में उन्हें मौका मिलेगा।"

कुलदीप और वरुण ने भारत के लिए टी20 में किया है जबरदस्त प्रदर्शन

कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ इस सीरीज में अभी तक भले ही प्लेइंग XI में मौका न मिला हो लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि ये दोनों इस फॉर्मेट में मैच विनर गेंदबाज हैं। इसकी गवाही इनके आंकड़े देते हैं। कुलदीप के नाम 56 मैचों मैचों में 98 विकेट हैं। वहीं, वरुण ने 49 मुकाबलों में 75 बल्लेबाजों का शिकार किया है।

यह भी पढ़ें: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिल गोल्डन चांस

Tagged:

team india kuldeep yadav New Zealand cricket team varun chakravarthy Sairaj Bahutule
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com