IPL 2027 के लिए फिक्स हुआ मुंबई इंडियंस का कप्तान! इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम की कमान

Published - 31 Oct 2026, 08:34 AM | Updated - 31 Oct 2026, 09:09 AM

IPL 2027: Mumbai Indians 11

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर ली है. दिसंबर में आयोजित होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले टीमें अपनी रणनीतियाँ बनाने में लगी हुई है. इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी को अगले सीजन के लिए अपना कैप्टन मिल गया है. नीता अंबानी की स्वामित्व वाली ये टीम आईपीएल 2027 (IPL 2027) के लिए अपने अनुभवी खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रही है.

IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस को मिला कप्तान

Mumbai Indians

आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे से कप्तान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में मिली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी अगले साल के लिए रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त करने जा रही है. आईपीएल 2024 में हिटमैन को इस पद से बर्खास्त कर देने के बाद से ही हार्दिक पांड्या के हाथों में टीम की कमान थी. लेकिन वह बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. यही वजह है कि मुंबई इंडियंस अगले सीजन के लिए नए कप्तान की खोज में है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में टीम इंडिया की 87 रन से करारी हार, गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने कटाई नाक

इस खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहते थे रोहित शर्मा

खबरों की माने तो रोहित शर्मा युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को कप्तान के रूप में देखना चाहते थे. इंडियन एक्सप्रेस के वरिष्ठ खेल पत्रकार देवेंद्र पाडें के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, हिटमैन ने तिलक का नाम सुझाया था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनसे यह जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया. पत्रकार ने बताया कि,

शुरुआत में रोहित ने तिलक वर्मा का नाम सुझाया था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनसे कप्तानी संभालने का अनुरोध किया, जिसके लिए वे अब मान गए हैं. न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले कई दौर की बातचीत हुई थी और नए कोचों की नियुक्ति के समय भी रोहित से सुझाव मांगे गए थे.

मुंबई इंडियंस को बनाया है 5 बार चैंपियन

रोहित शर्मा ने लगभग 10 साल तक मुंबई इंडियंस के कप्तान की भूमिका निभाई है. साल 2013 में उन्होंने पहली बार टीम की कमान संभाली थी. उस दौरान एमआई के पास एक भी ट्रॉफी नहीं थी. लेकिन फिर हिटमैन के कप्तान नियुक्त होते ही टीम की किस्मत पलट गई और वह साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनने में कामयाब रही. ऐसे में अब मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि आईपीएल 2027 (IPL 2027) में भी वह टीम को खिताब दिला सके.

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के उपकप्तान पर आया बड़ा अपडेट, इस खिलाड़ी पर नीता अंबानी लगा सकती हैं दांव

Tagged:

Rohit Sharma Mumbai Indians IPL 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com