टीम इंडिया में जगह पक्की करने के लिए गेंदबाज बन रहे वैभव सूर्यवंशी? कोच ने किया बड़ा खुलासा
Published - 31 Oct 2026, 10:09 AM | Updated - 31 Oct 2026, 10:35 AM
Table of Contents
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पाच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में एक बार फिर भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को बेंच पर बैठना पड़ा. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की काबिलियत होने के बावजूद उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल रहा.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अंतिम एकादश से बाहर रखा है. ऐसे में अब उनकी टीम में मौजूदगी में चर्चा होने लगी है. इस बीच भारतीय कोच ने खुलासा किया है कि वह टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए नई स्किल पर मेहनत कर रहे हैं.
Vaibhav Sooryavanshi कर रहे हैं नई स्किल पर मेहनत

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने जब से टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है, तब से ही वह अंतिम एकादश में अपनी जगह को लेकर चर्चाओं में रहे हैं. ईशान किशन, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की मौजूदगी की वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पा रहा है. टैलेंट होने के बावजूद उन्हें बेंच पर बैठाने के टीम मैनेजमेंट के फैसले पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. वहीं, अब भारतीय कोच ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
हांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया का सफर खत्म, यूएई ने 6 विकेट से हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
भारतीय कोच ने किया खुलासा
स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने वैभव सूर्यवंशी के प्लान का खुलासा करते हुए बताया कि वह फिलहाल चुपचाप अपनी गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि युवा खिलाड़ी इन दिनों अपनी इस स्किल को बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा,
"मुझे लगता है कि अभी भी कुछ समय और लगेगा. निश्चित रूप से वह अपनी बॉलिंग को लेकर बहुत उत्सुक है. वह बॉलिंग के मामले में अपने रूटीन करता है. हम उसके लिए ज्यादा से ज्यादा मौके बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आखिर में हमारे पास कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें उनका हक मिलेगा."
बॉलिंग को लेकर हैं सिरियस
साईराज बहुतुले ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपनी बॉलिंग को लेकर काफी सिरियस हैं. उन्होंने बताया,
लेकिन जब बॉलिंग की बात आती है, तो मुझे लगता है कि वह बहुत उत्सुक है। अगर वह T20 में एक या दो ओवर डाल सकता है, और फिर उम्मीद है कि शायद वनडे में भी ऐसा कर सकते हैं, जब भी उसका समय आएगा। लेकिन पर्दे के पीछे, वह इस दिशा में काम कर रहे हैं, और वह अपनी बॉलिंग को लेकर बहुत सीरियस हैं.
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के उपकप्तान पर आया बड़ा अपडेट, इस खिलाड़ी पर नीता अंबानी लगा सकती हैं दांव
Tagged:
IND vs NZ team india Sairaj Bahutule Vaibhav Sooryavanshiऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर