PAK vs SL Today Match Prediction, Final – पाकिस्तान या श्रीलंका? जानें फाइनल में किसका पलड़ा भारी

Published - 31 Oct 2026, 10:32 AM | Updated - 31 Oct 2026, 10:43 AM

PAK vs SL Today Match Prediction
PAK vs SL ODI Tri-Series, 2026

PAK vs SL Today Match Prediction: पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला का फाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने श्रृंखला में लगातार 3 मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी, हालांकि पिछले मैच में टीम को श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी।

दूसरी तरफ लगातार 2 मैच जीतकर श्रंखला में वापसी करने वाली श्रीलंका को भी इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में श्रीलंका टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। दोनों टीमें आज इस फाइनल मुकाबले को जीतकर श्रृंखला अपने नाम करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PAK vs SL Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

PAK vs SL Live Score, Tri-Series 2026

PAK vs SL मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।

PAK vs SL Live Score

मैच डिटेल्स (PAK vs SL Match Details)

मैच पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
स्टेडियम गद्दाफी स्टेडियम लाहौर
मैच की तारीख 31 अक्टूबर 2026 (01:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग YouTube, VETO

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PAK vs SL Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • पाकिस्तान ने जीते: 8

  • श्रीलंका ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (PAK vs SL Recent Form)

पाकिस्तान: L, W, W, W, W

श्रीलंका: L, W, W, L, L

पिच रिपोर्ट (PAK vs SL Pitch Report- गद्दाफी स्टेडियम लाहौर)

गद्दाफी स्टेडियम लाहौर की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग और उछाल भी मिलता है। वनडे फॉर्मेट में यहां औसत स्कोर 280-300 रन के आसपास रहता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुन सकती है।

यहां खेले गए पिछले 30 (ODI) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 57%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 40%
पहली पारी का औसत स्कोर 282
दूसरी पारी का औसत स्कोर 236
पिच अनुकूल पेसर्स के लिए अनुकूल (60%)

PAK vs SL Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 60–65

  • अनुमानित कुल स्कोर: 300–330

  • मैच परिणाम: श्रीलंका टीम की जीत की संभावना

सिनारियो 2: अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 270–280

  • मैच परिणाम: श्रीलंका टीम की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (PAK vs SL Playing XI Today)

पाकिस्तान प्लेइंग-XI:

माज़ सदाकत, फ़ख़र ज़मान, बाबर आज़म, साद बेग (विकेट कीपर), सलमान आगा, हसन नवाज़, अराफ़ात मिन्हास, शादाब ख़ान, शाहीन अफ़रीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ़

श्रीलंका प्लेइंग-XI:

कामिंदु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान) (विकेट कीपर), पवन रथनायके, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, सहान अराचिगे, दुनिथ वेल्लालेगे, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (PAK vs SL Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • पवन रथनायके ने श्रीलंका टीम की ओर से अभी तक सबसे ज्यादा 350 रन बनाए हैं। ये श्रृंखला में 2 शतक लगा चुके हैं, इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • सलमान आगा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में शतक लगाया था। ये अभी तक 158 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • दिलशान मदुशंका इस मैच में श्रीलंका टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में होंगे। इन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 5 विकेट लिए थे।

  • अराफ़ात मिन्हास इस श्रृंखला में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। इन्होंने अभी तक 9 विकेट लिए हैं और 88 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।

PAK vs SL Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका फाइनल मैच में दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन और टीम संयोजन को देखते हुए श्रीलंका टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। पाकिस्तान टीम के गेंदबाजों ने श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। दूसरी तरफ श्रीलंका टीम के बल्लेबाजों ने श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है।

पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 45%

श्रीलंका के जीतने की संभावना: 55%

यह भी पढ़ें: PAK vs SL: सिर्फ 110 रन पर सिमटी पाकिस्तान टीम, श्रीलंका ने 18 ओवर में ही जीत लिया मैच

PAK vs SL ODI Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

पाकिस्तान टीम स्क्वाड:

माज़ सदाकत, फ़ख़र ज़मान, बाबर आज़म, साद बेग (विकेट कीपर), सलमान आगा, हसन नवाज़, अराफ़ात मिन्हास, शादाब ख़ान, शाहीन अफ़रीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ़, साहिबज़ादा फ़रहान, रज़ाउल्लाह, अबरार अहमद, फ़हीम अशरफ़, सुफ़यान मोक़िम, ग़ाज़ी ग़ोरी

श्रीलंका टीम स्क्वाड:

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, सहान अराचिगे, पवन रथनायके, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, सचिंदू कोलोम्बगे, ईशान मलिंगा, कामिल मिशारा, जनिथ लियानागे

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Pakistan National Cricket Team SRI LANKA NATIONAL CRICKET TEAM Pakistan vs Sri Lanka PAK vs SL Today Match Prediction Pakistan ODI Tri-Series 2026
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com