राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 ने ये खास मुकाम हासिल करने वाले बने पहले गेंदबाज

Published - 31 Oct 2026, 11:15 AM | Updated - 31 Oct 2026, 11:54 AM

Rashid Khan

अफगानिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान (Rashid Khan) क्रिकेट जगत के महानतम गेंदबाजों में से एक हैं. अपनी फिरकी गेंदबाजी से उन्होंने बड़े-बड़े बल्लेबाजों को भी अपना शिकार बनाया है. इस प्रदर्शन के बदौलत वह कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर पाए हैं. इस बीच राशिद खान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने (Rashid Khan) ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में सिर्फ एक विकेट लेकर यह रिकॉर्ड कायम किया.

Rashid Khan के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

Rashid Khan

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे अनुभवी भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी अब तक हासिल नहीं कर पाए हैं. 29 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 में महज एक विकेट झटक राशिद खान ने यह खास रिकॉर्ड बनाया. दरअसल, वह T20I क्रिकेट में 200 विकेट चटकाने वाले दुनिया के सबसे पहले गेंदबाज बना गए हैं. T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 21 साल के इतिहास में अब तक कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाया है.

इन खिलाड़ियों से निकले आगे

बात की जाए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की तो राशिद खान (Rashid Khan) के बाद दूसरे पायदान पर आदिल रशिद मौजूद हैं. उन्होंने अब तक 164 सफलताएं हासिल की है. न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाज ईश सोढी 165 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं. चौथें नंबर पर टिम साउथी का कब्जा है. उन्होंने 164 विकेट निकाली है. श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा पांचवें नंबर के मालिक हैं. उन्होंने 101 टी20 इंटरनेशनल मैच में 161 विकेट लिए हैं.

टीम इंडिया में जगह पक्की करने के लिए गेंदबाज बन रहे वैभव सूर्यवंशी? कोच ने किया बड़ा खुलासा

अफगानिस्तान के हाथ लगी जीत

AFG vs ZIM दूसरे टी20 की बात की जाए तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई अफगानिस्तान की टीम 20 ओवरों में 221 रन बना पाई. अज़मतुल्लाह उमरजई की 116 रनों की शतकीय पारी की मदद से टीम इस स्कोर तक पहुँच सकी. उनके अलावा इजाज अहमद अहदजाई के बल्ले से 52 रन निकले. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 202 रन ही बना सकी, जिसके चलते उसके हाथ 19 रनों से हार लगी.

सबसे ज़्यादा T20I विकेट लेने वाले खिलाड़ी

गेंदबाज

देश

विकेट

राशिद खान

अफगानिस्तान

193

ईश सोढ़ी

न्यूजीलैंड

165

आदिल राशिद

इंग्लैंड

164

टिम साउदी

न्यूजीलैंड

164

वानिंदु हसरंगा

श्रीलंका

161

मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश

160

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए इस खिलाड़ी को अचानक आया बुलावा, अब बनेगा टीम इंडिया का हिस्सा

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com