आकिब नबी की एंट्री, कृष्णा बाहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम का ऐलान
Table of Contents
न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया (Team India) को 1 नवंबर से समाप्त हो रही टी20 सीरीज के बाद, 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होगा और 15 नवंबर को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए BCCI ने 16 अक्टूबर को टीम इंडिया के दो अलग-अलग स्क्वाड घोषित किए थे, क्योंकि कुछ खिलाड़ी 19 नवंबर से खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए आखिरी दो ODI के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
हालांकि, पहले तीन मैचों के लिए चुने गए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में अब फेरबदल देखने को मिला है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं और BCCI ने अपडेटेड टीम में आकिब नबी को जगह दी है ।
फिट न होने के कारण प्रसिद्ध कृष्ण वनडे सीरीज से बाहर

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह सीरीज का अंतिम मुकाबला नहीं खेल पाए थे और अंशुल कंबोज को डेब्यू का मौका मिला था। इस इंजरी के बावजूद प्रसिद्ध को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए टीम इंडिया (Team India) में चुना गया लेकिन यह शर्त भी रखी गई कि उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
इसी वजह से प्रसिद्ध कृष्णा की उपलब्धता पर संशय की स्थिति बनी हुई थी और फिर BCCI ने उनके बाहर होने की जानकारी दी। बोर्ड ने बताया कि प्रसिद्ध वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मैचों के लिए पूरी तरह तैयार होने और जरूरी वर्कलोड हासिल करने के लिए अभी और समय चाहिए।
आकिब नबी को पहले 3 वनडे के लिए भी India के स्क्वाड में मिली जगह
प्रसिद्ध कृष्णा के बाहर होने की घोषणा के समय BCCI ने उनकी जगह किसी अन्य तेज गेंदबाज को रिप्लेसमेंट के रूप में नहीं शामिल किया था लेकिन अब जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को शुरुआती तीन मैचों के लिए भी भारत (India) के स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है। न्यूजीलैंड दौरे होने वाली वनडे सीरीज के लिए पहले आकिब को अंतिम दो वनडे के लिए सेलेक्ट किया था लेकिन अब सभी पांचों मैचों के लिए चुन लिए गए हैं।
आकिब नबी ने भारत (India) के लिए वनडे डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में किया था, जिसमें उन्होंने 84 रन खर्च किए और एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। हालांकि, न्यूजीलैंड की कंडीशंस में आकिब काफी अच्छा कर सकते हैं। इसके अलावा उनकी बल्लेबाजी काबिलियत भी भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
पहले तीन वनडे के लिए अपडेटेड भारतीय स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए), आकिब नबी।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
यह भी पढ़ें: IPL 2027 के लिए फिक्स हुआ मुंबई इंडियंस का कप्तान! इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम की कमान