न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए इस खिलाड़ी को अचानक आया बुलावा, अब बनेगा टीम इंडिया का हिस्सा

Published - 31 Oct 2026, 10:38 AM | Updated - 31 Oct 2026, 11:13 AM

Ind Vs Nz 2

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs NZ) खत्म होने के बाद भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. 4 नवंबर को ऑकलैंड में पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा, जिसे जीतकर शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम सीरीज की शानदार शुरुआत करना चाहेगी. लेकिन इस सीरीज के आगाज से पहले भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने महज एक वनडे खेलने वाले खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs NZ) के लिए अचानक टीम में जगह दे दी है.

IND vs NZ ODI सीरीज के लिए इस खिलाड़ी को अचानक आया बुलावा

 Team India 1

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज (IND vs NZ) से पहले टीम इंडिया में लगातार बदलाव हो रहे हैं. एक बार फिर टीम में फेरबदल देखने को मिला है. भारतीय चयनकर्ताओं ने महज एक वनडे खेलने वाले खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया है. दरअसल, प्रसिद्ध कृष्णा के वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने आकिब नबी को टीम में जोड़ लिया है. उन्हें पहले सिर्फ चौथे और पांचवें मुकाबले के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई थी. लेकिन अब वह शुरुआती तीन मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.

टीम इंडिया में जगह पक्की करने के लिए गेंदबाज बन रहे वैभव सूर्यवंशी? कोच ने किया बड़ा खुलासा

इस खिलाड़ी की जगह मिला मौका

शनिवार यानी 31 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर आकिब नबी के टीम में शामिल होने की जानकारी दी. भारतीय बोर्ड द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में लिखा कि,

"पुरुष चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी को शुरुआत में सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे मुकाबले के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन अब वह वनडे सीरीज की शुरुआत से ही भारतीय टीम का हिस्सा होंगे."

प्रसिद्ध कृष्णा को होना पड़ा बाहर

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ भारत की पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर थी. लेकिन वह इसको पास करने में नाकाम रहे, जिसकी वजह से उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा. वह अभी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं. इसलिए उन्हें मैचों के लिए तैयार होने और ज़रूरी वर्कलोड मैनेज करने के लिए अभी और समय चाहिए होगा.

प्रसिद्ध कृष्ण को न्यूज़ीलैंड A के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया A स्क्वॉड जगह दी गई है. लेकिन इसमें हिस्सा लेने के लिए उन्हें रिटर्न टू प्ले (RTP) असेसमेंट क्लियर करना होगा.

पहले तीन ODI मैचों के लिए भारत की अपडेटेड ODI टीम: शुभमन गिल [C], रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर [VC], केएल राहुल [WK], अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन [WK], मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ़ पहले ODI के लिए), औकिब नबी।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर [कप्तान], रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन [विकेट कीपर, उपकप्तान], अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र [विकेट कीपर], मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी की वापसी, नीतीश रेड्डी बाहर, पांचवें टी20 के लिए ऐसी India की प्लेइंग इलेवन

Tagged:

IND vs NZ team india Auqib Nabi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com