न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे टी20 में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें मौका
Published - 31 Oct 2026, 11:56 AM | Updated - 31 Oct 2026, 01:16 PM
Table of Contents
रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) का पांचवां मुकाबला खेला जाएगा. हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में दोनों टीमें इस भिड़ंत के लिए आमने-सामने होंगी. पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम की नजरें इस मैच को जीतने पर टिकी होगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि पांचवें टी20 (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि अगले मैच में किन 6 खिलाड़ियों को बेंच पर बैठना पड़ सकता है....
IND vs NZ: ये खिलाड़ी हो सकता है ड्रॉप

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें मैच (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से युवा ऑलराउंडर नमन धीर को ड्रॉप किया जा सकता है. टीम प्रबंधन उनके वर्कलोड को नियंत्रित करने के लिए उन्हें आराम दे सकता है. उनकी गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की संभावना है. नमन धीर के अलावा कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र और भुवनेश्वर कुमार को बेंच पर बैठना पड़ सकता है.
इन बल्लेबाजों को मिल सकता है मौका
बात की जाए टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम की तो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को बतौर ओपनर मौका मिल सकता है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए संजू सैमसन को भेजा जा सकता है. ईशान किशन के चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए आने की संभावना है. खुद कप्तान श्रेयस अय्यर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. ऑलराउंडर्स के तौर पर तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है.
ऐसा नजर आ सकता है गेंदबाजी विभाग
गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. इनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी भी तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभाल सकते हैं. वहीं, स्पिन गेंदबाजी के विकल्प के तौर पर तिलक वर्मा और अक्षर पटेल मौजूद होंगे. चौथे टी20 में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में इन खिलाड़ियों से पांचवें टी20 में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
IND vs NZ पांचवे टी20 में बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं ये खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव
बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं ये खिलाड़ी: कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, भुवनेश्वर कुमार, नमन धीर
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा टी20 खेले थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन अब पांचवें टी20 से निकाले जाएंगे बाहर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर