NZ vs IND Today Match Prediction, 5th T20I – पांचवें T20I में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 31 Oct 2026, 01:14 PM | Updated - 31 Oct 2026, 01:26 PM

NZ vs IND Today Match Prediction
NZ vs IND 5th T20I 2026

NZ vs IND 5th T20I: न्यूजीलैंड और भारत के बीच T20 श्रृंखला का पांचवा मैच सेडॉन पार्क, हैमिल्टन में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने चौथे मुकाबले में श्रृंखला में वापसी करते हुए भारत को 87 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की है। इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 107 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम को 259 रन के स्कोर तक पहुंचाया, जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम 170 रन पर सिमट गई।

तिलक वर्मा ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। पांचवें T20I में भी न्यूजीलैंड टीम जीत के साथ श्रृंखला समाप्त करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और NZ vs IND Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

NZ vs IND Live Score, 5th T20I

NZ vs IND मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।

NZ vs IND Live Score

मैच डिटेल्स (NZ vs IND 5th T20I Match Details)

मैच न्यूजीलैंड बनाम भारत
स्टेडियम सेडॉन पार्क, हैमिल्टन
मैच की तारीख 1 नवंबर 2026 (12:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग DD Sports, SonyLIV, Sony Sports TEN Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (NZ vs IND Head-to-Head)

  • मैच: 35

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 13

  • भारत ने जीते: 21

  • ड्रॉ/टाई: 1

हालिया फॉर्म (NZ vs IND Recent Form)

न्यूजीलैंड: W, L, L, L, W

भारत: L, W, W, W, L

पिच रिपोर्ट (NZ vs IND Pitch Report- सेडॉन पार्क, हैमिल्टन)

सेडॉन पार्क, हैमिल्टन की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती और छोटी सीमा रेखाएं होने की वजह से यहां बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। इस मैदान पर टी20 फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुन सकती है।

यहां खेले गए पिछले 15 (टी20) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 60%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 40%
पहली पारी का औसत स्कोर 178
दूसरी पारी का औसत स्कोर 160
पिच अनुकूल पेसर्स के लिए अनुकूल (54%)

NZ vs IND Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर न्यूजीलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 185–200

  • मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 70–75

  • अनुमानित कुल स्कोर: 220–240

  • मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (NZ vs IND Playing XI Today)

न्यूजीलैंड प्लेइंग-XI:

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

इंडिया प्लेइंग-XI:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (NZ vs IND Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया की ओर से अभी तक श्रृंखला में सबसे ज्यादा 196 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • ग्लेन फिलिप्स ने अभी तक श्रृंखला में 276 रन बनाए हैं। पिछले मैच में इन्होंने शतक लगाया है। ये इस मैच में भी मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बना सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • मिशेल सेंटनर न्यूजीलैंड टीम के कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर हैं। इन्होंने 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

  • मयंक यादव ने पिछले मैच में भारत की ओर से 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।

NZ vs IND Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

न्यूजीलैंड बनाम इंडिया पांचवें टी20I में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। टीम इंडिया शुरुआती 3 मैच जीतकर पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर चुकी है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है फिर भी मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे अनुभवी गेंदबाजों के चोटिल होने से टीम को झटका लगा है।

न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 40%

भारत के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें मौका

NZ vs IND T20I Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

न्यूजीलैंड टीम स्क्वाड:

टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे

इंडिया टीम स्क्वाड:

संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, ईशान किशन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

indian cricket team New Zealand Team New Zealand vs India NZ vs IND Today Match Prediction NZ vs IND 5th T20I Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com