इन 2 बल्लेबाजों के लिए युवराज सिंह ने उठाई आवाज, बोले 'इन दोनों को ODI में मौका दो....'
Published - 31 Oct 2026, 01:16 PM | Updated - 31 Oct 2026, 02:06 PM
Table of Contents
भारतीय टीम के दिग्गज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को अक्सर टीम में युवा खिलाड़ियों को मौके देने के बारे में अपने विचार साझा करते हुए देखा जाता है. कई मौकों पर उन्हें भारतीय चयनकर्ताओं को टीम में नए चेहरों को शामिल करने की सलाह देते हुए देखा गया है. इस बीच युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने दो युवा बल्लेबाजों को वनडे टीम में जगह देने की मांग की है. उनका मानना है कि इन प्लेयर्स को वनडे टीम में रेग्यूलर मौका देना चाहिए.
इन 2 बल्लेबाजों के लिए Yuvraj Singh ने उठाई आवाज
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ताओं को युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में शामिल करने की सलाह दी है. पूर्व दिग्गज का मानना है कि इन खिलाड़ियों को 50 ओवर्स के क्रिकेट में लगातार नहीं देना उनकी क्षमता के साथ अन्याय करना है. युवराज सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बात करते हुए कहा कि,
"ईमानदारी से कहूं तो मैं अभिषेक शर्मा को वनडे क्रिकेट खेलते हुए देखना पसंद करूंगा. मैंने पहले भी यह बात कही है कि अगर हम ईशान किशन, अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को 50 ओवर के क्रिकेट में नहीं चुन रहे हैं, तो कहीं न कहीं हम उनकी प्रतिभा के साथ पूरा न्याय नहीं कर रहे हैं."
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे टी20 में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें मौका
"वे जल्द ही वनडे टीम का हिस्सा होंगे"
युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि टीम में कुछ महान खिलाड़ी मौजूद हैं और इन युवाओं के लिए जगह बनाना काफी कठिन काम है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ही वनडे टीम का हिस्सा होंगे. उन्होंने कहा कि,
"मैं समझता हूं कि हमारी टीम में कुछ महान खिलाड़ी मौजूद हैं और इन युवाओं के लिए जगह बनाना काफी कठिन काम है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही वनडे टीम का हिस्सा होंगे. "
अभिषेक शर्मा को लेकर कही ये बात
अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर बात करते हुए युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने कहा कि उन्होंने अब तक जैसा भी प्रदर्शन और जो भी हासिल किया है, उसका श्रेय उन्हें ही जाता है. उन्होंने बताया, अभिषेक ने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, वह उसकी कड़ी मेहनत की बदौलत है और इसका पूरा श्रेय उसी को जाता है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा टी20 खेले थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन अब पांचवें टी20 से निकाले जाएंगे बाहर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर