क्रिकेट जगत में मचा हंगामा, इस भारतीय क्रिकेटर पर तलवार से हुआ जानलेवा हमला
Table of Contents
भारत में क्रिकेट (Cricket) का खेल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस खेल को खेलने वाले लोग हर उम्र के हैं। बच्चों से लेकर सीनियर वर्ग के लोगों तक में क्रिकेट का क्रेज काफी ज्यादा है। यही कारण है कि जब भी टीम इंडिया मैच खेलती है तो मैदान पर देखने वाले दर्शकों के साथ-साथ टेलीविज़न और मोबाइल पर भी व्यूअर्स की संख्या भी बड़ी होती है।
लोकल लेवल पर भी क्रिकेट (Cricket) मुकाबले होते रहते हैं लेकिन कई बार ऐसी कुछ हो जाता है, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। कुछ समय पहले विशाखापट्टनम से एक मामला सामने आया था, जिसमें रन आउट विवाद को लेकर अंपायर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। अब एक और घटना चर्चा में है, जिसमें एक क्रिकेटर पर तलवार (कृपाण) से हमला किया गया, जिससे उसका हाथ कट गया।
Cricketer पर तलवार (कृपाण) से हुआ हमला, बचाव में कटा हाथ

जिस घटना का जिक्र हम कर रहे हैं, वह मोहाली में शनिवार को हुई। 22 साल के युवा खिलाड़ी सात्विक अमन पर तलवार (कृपाण) से हमला किया गया। इस खिलाड़ी पर हमला किए जाने की वजह क्रिकेट (Cricket) प्रैक्टिस बॉल का स्विमिंग पूल में जाना रहा, जिसे सात्विक निकालने गए थे लेकिन वहां पूल के मालिक से झगड़ा हो गया और इसके बाद वहां आरोपी जसबीर सिंह ने क्रिकेटर पर तलवार (कृपाण) से हमला कर दिया और जिससे इस खिलाड़ी का हाथ कट गया।
बल्लियाली गांव के रहने वाले आरोपी जसबीर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1) (खतरनाक हथियार से जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी जसबीर के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
FIR के अनुसार, यह घटना शाम करीब 6 बजे हुई, जब शिकायतकर्ता सात्विक अमन सेक्टर 74A स्थित 'ओम साईं क्रिकेट अकादमी' में प्रैक्टिस कर रहा था। बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला अमन, फिलहाल खरड़ के रंधावा रोड पर रहता है। उसकी प्रैक्टिस वाली गेंद बाउंड्री के पार जाकर पास ही स्थित एक स्विमिंग पूल में गिर गई।
जब वह गेंद लेने गया, तो उसने देखा कि गेट बंद था। आरोप है कि पूल का मालिक बाहर आया, उसने अमन को गालियां दीं और उसके माथे पर मुक्का मारा, जबकि अमन ने उससे गेंद वापस देने का अनुरोध किया था। इसके बाद, आरोपी अंदर गया और एक कृपाण लेकर वापस आया।
खुद को बचाने के लिए अमन ने पास पड़ी एक बांस की छड़ी उठा ली, लेकिन सिंह ने उसके सिर पर वार कर दिया। शिकायत के मुताबिक, जब अमन ने वार रोकने के लिए अपना बायां हाथ ऊपर उठाया, तो कृपाण की धार से उसका हाथ कट गया।
भाई ने पहुंचाया अस्पताल
सात्विक अमन ने हाथ कटने के बाद, भागने की कोशिश की लेकिन जसबीर ने उसकी पीठ पर हमला किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद अमन ने अपने भाई साकेत को फोन किया, जो मौके पर पहुंचा और उसे मोहाली के फेज 4 स्थित चीमा अस्पताल ले गया। बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें: इन 2 बल्लेबाजों के लिए युवराज सिंह ने उठाई आवाज, बोले 'इन दोनों को ODI में मौका दो....'
Tagged:
cricket cricket news