IND A vs NZ A: जायसवाल फिर फेल, देवदत्त-जुरैल चमके, पहले दिन इंडिया A ने 7 विकेट खोकर बनाए 291 रन
Published - 31 Oct 2026, 02:20 PM | Updated - 31 Oct 2026, 03:07 PM
Table of Contents
भारत ए और न्यूजीलैंड ए (IND A vs NZ A) बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है. ध्रुव जुरैल और देवदत्त पडिक्कल ने धुआंधार बल्लेबाजी कर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. ये दोनों खिलाड़ी कीवी गेंदबाजों के लिए काल साबित हुए. इस बीच युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे. पहले दिन की समाप्ति तक भारतीय ए टीम (IND A vs NZ A) ने सात विकेट के नुकसान पर 291 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिया.
IND A vs NZ A: जायसवाल हुए फिर फेल

31 अक्टूबर से इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच (IND A vs NZ A) खेला जा रहा है, जिसके पहले दिन की शुरुआत में भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए. इस दौरान युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी बुरी तरह फ्लॉप हुए. चार गेंदों का सामना करते हुए वह एक भी रन नहीं बना सके और बिना खाता खोले पवेलीयन वापिस लौट गए. हालांकि, इसके बाद बल्लेबाजी के लिए देवदत्त पाडिक्कल आए. उन्होंने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेल टीम की मैच में वापसी करवाई.
इन 2 बल्लेबाजों के लिए युवराज सिंह ने उठाई आवाज, बोले 'इन दोनों को ODI में मौका दो....'
देवदत्त पाडिक्कल ने करवाई मैच में वापसी
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए देवदत्त पाडिक्कल ने 140 गेंदों में 12 चौकें जड़ 80 रन बनाए. इस दौरान उन्हें साई सुदर्शन का भी अच्छा साथ मिला. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा ध्रुव जुरेल का बल्ला धमाल मचाते नजर आए. उन्होंने स्टम्प्स तक 155 गेंदों में 99 रन की पारी खेली. अपनी इस पर में वह 11 चौके और तीन छक्के लगाने में कामयाब रहे. ध्रुव जुरेल ने मानव सुथार के साथ सातवें विकेट के लिए संयुक्त 62 रन बनाए.
कीवी गेंदबाजों ने मचाया धमाल
दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच (IND A vs NZ A) के पहले दिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला. दिन का पहला सेशन खत्म होने तक कीवी गेंदबाजों ने टीम इंडिया को पांच झटके दे दिए थे. इस दौरान यशस्वी जायसवाल (0), साई सुदर्शन (41), यश राठौड़ (13), ध्रुव जुरेल (13) और देवदत्त पाडिक्कल (80) का विकेट गिर गया था. न्यूजीलैंड की ओर से फ्रेज़र शीट ने चार विकेट हासिल की. जबकि ब्रेट रेंडल, जैरोड मैके और जेडेन लेनॉक्स के हाथ एक-एक विकेट लगी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे टी20 में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें मौका
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर