सिर्फ 4 मैचों में विराट-रोहित के कद में पहुंचा ये श्रीलंकाई खिलाड़ी, छोटी सी उम्र में कर ली रो-को की बराबरी

Published - 31 Oct 2026, 12:25 PM | Updated - 31 Oct 2026, 02:33 PM

Sri Lanka 2

श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है। टी20 सीरीज के बाद, श्रीलंका ने वनडे ट्राई-सीरीज में हिस्सा लिया, जिसमें घरेलू टीम पाकिस्तान के साथ-साथ इंग्लैंड ने भी हिस्सा लिया। इसके चौथे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका को 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इस मैच में 24 वर्षीय श्रीलंकाई (Sri Lankan) बल्लेबाज पवन रत्नायके ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिया, जिससे उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली।

रत्नायके का शानदार शतक, 118 रन बनाए

Sri Lanka 3

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने 50 ओवर में 386/5 का स्कोर बनाया, जिसमें बेन डकेट की 163 रनों की शानदार पारी शामिल रही। 387 के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka Team) पूरे ओवर नहीं खेल पाई और 331 रन बनाकर ढेर हो गई। हालांकि, इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज पवन रत्नायके ने 77 गेंदों में 153.25 के स्ट्राइक रेट से 118 रनों की पारी खेली। इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया।

विराट-रोहित के क्लब में शामिल हुए Sri Lanka के रत्नायके

पवन रत्नायके का वनडे करियर अभी ज्यादा पुराना नहीं है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए गए शतक की बदौलत बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली, जो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के नाम भी है। दरअसल, रत्नायके का यह 350 या उससे ज्यादा के रन चेज में तीसरा शतक है।

कोहली ने 350 प्लस के टारगेट का पीछा 11 बार किया है और इस दौरान 3 बार शतक बनाया है। वहीं, रोहित ने ऐसे मौकों पर 8 शतक जड़े हैं। हालांकि, रत्नायके ने इन दोनों की तुलना में काफी कम पारियों में ऐसा किया है।

अब तक ऐसा रहा है पवन रत्नायके का वनडे करियर

श्रीलंका (Sri Lanka) को अपने अनुभवी खिलाड़ियों के संन्यास के बाद काफी जूझना पड़ा है लेकिन अब नए खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं। इनमें से एक पवन रत्नायके हैं, जिन्होंने अपने छोटे से करियर में ही साबित कर दिया है कि वह आगे चलकर भरोसेमंद बल्लेबाज बन सकते हैं।

इस खिलाड़ी ने 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने ODI करियर की शुरुआत की और अब तक 13 मैचों की 12 पारियों में 58.81 के औसत से 647 रन बना चुके हैं। उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी आया है।

इस खिलाड़ी के शतकों में एक चीज कॉमन रही है। ये तीनों ही शतक इंग्लैंड के खिलाफ आए हैं। इस दौरान उन्होंने 121, 130 और 118 रनों की पारियां खेलीं।

यह भी पढ़ें: राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 ने ये खास मुकाम हासिल करने वाले बने पहले गेंदबाज

Tagged:

Virat Kohli Rohit Sharma Sri Lanka Cricket team Pavan Rathnayake
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com