न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से तय हो गई ओलंपिक 2028 की प्लेइंग इलेवन, ये 11 खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को गोल्ड मेडल

Published - 31 Oct 2026, 04:41 PM | Updated - 31 Oct 2026, 04:45 PM

India

भारत (India) को ओलंपिक 2028 में गोल्ड मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट की बेस्ट टीमों में से एक है। सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत को हालिया समय में जरूर कुछ अप्रत्याशित हार मिली हैं लेकिन इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि 2024 से लेकर 2026 टी20 वर्ल्ड कप तक गोल्डन पीरियड रहा।

अब बदलाव हो चुका है और कप्तानी श्रेयस अय्यर संभाल रहे, जबकि सूर्यकुमार यादव टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस समय अय्यर की अगुवाई में भारत (India) की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसमें काफी सारे खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और कुछ ने निराश भी किया। फ्लॉप रहने वाले खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक 2028 का सपना टूट सकता है।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के इन खिलाड़ियों को ओलंपिक 2028 में प्लेइंग XI में जगह मिलने की उम्मीद कम

India 16

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है और इसके चार मैच संपन्न हो चुके हैं। इस सीरीज के अभी तक हुए मुकाबलों से यह साफ़ हो चुका है कि कौन से खिलाड़ी मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI या फिर स्क्वाड का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए आगे की राह मुश्किल नजर आ रही है, जो कीवियों के खिलाफ तीन मैच खेले लेकिन 12 ओवर में महज एक विकेट ले पाए और फिर उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। इसके अलावा शिवम दुबे और कुलदीप यादव को भी मौका मिलता नहीं दिख रहा है। इन दोनों को न्यूजीलैंड सीरीज के पहले चार मैचों में से एक में भी नहीं चुना गया। ये 11 खिलाड़ी हो सकते हैं India की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा, बुमराह-हार्दिक भी शामिल

ये 11 खिलाड़ी हो सकते हैं India की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा, बुमराह-हार्दिक भी शामिल

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की हो रही वापसी

ओलंपिक का आयोजन 2028 में लॉस लॉस एंजिल्स में होना है। इस बार क्रिकेट का खेल भी इसका हिस्सा है। इससे पहले सिर्फ पेरिस ओलंपिक 1900 में ही क्रिकेट खेला गया था, जिसमें सिर्फ एक मैच हुआ और ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। अब 128 साल बाद यह खेल फिर से इस बहु-खेल इवेंट का हिस्सा बनने वाला है। इस बार मुकाबलों का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा। पुरुष और महिला प्रत्येक वर्ग में छह-छह टीमें होंगी।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए इस खिलाड़ी को अचानक आया बुलावा, अब बनेगा टीम इंडिया का हिस्सा

Tagged:

team india shreyas iyer hardik pandya jasprit bumrah olympics 2028
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com