PBKS vs RR: राजस्थान की आंधी में उड़ा पंजाब किंग्स, रॉयल्स 6 विकेट से जीता मैच

Published - 28 Apr 2026, 10:44 PM | Updated - 28 Apr 2026, 11:17 PM

PBKS Vs RR

महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में PBKS vs RR के बीच खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो सही साबित हुआ।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई राजस्थान रॉयल्स ने इस लक्ष्य को चार विकेट खोकर 19.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।

PBKS vs RR में राजस्थान की रॉयल जीत

PBKS Vs RR

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में शानदार शुरुआत की, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद मैच का रुख पलटा था। PBKS vs RR के इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी निरंतरता दिखाई।

वैभव के आउट होने के बाद टीम की कमान यशस्वी जायसवाल ने संभालनी शुरू की। जायसवाल ने 26 गेंदों में शानदार 51 रन बनाए, लेकिन आखिरकार वे चहल के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे।

उनके जाने के बाद कप्तान रियान पराग ने टीम को आगे ले जाने में अहम भूमिका अदा की। कप्तान के आउट होने के बाद डोनोवन फेरेरा ने 26 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच पंजाब किंग्स के कब्जे से छीन लिया। उनका साथ देने के लिए मैदान पर मौजूद थे अनकैप्ड खिलाड़ी शुभम दूबे जिनकी पारी ने राजस्थान को संभाल कर ऱखा और अंत तक मैच में बनाकर रखा।

अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम आई सामने, इन्ही नामों पर लगेगी मुहर

मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम राजस्थान के खिलाफ पावरप्ले में खुलकर नहीं खेल पाई। PBKS vs RR की इस भिड़ंत में पंजाब पावरप्ले में मात्र 65 रन बना सकी। इसके साथ ही प्रभसिमरन सिंह ने आज काफी धीमा खेला; उन्होंने 44 गेंदों में 59 रन बनाए।

निचले क्रम में मार्कस स्टोइनिस ने तेजतर्रार पारी खेलकर पंजाब किंग्स को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की। स्टोइनिस ने 22 गेंदों में 6 छक्के और चार चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए।

PBKS vs RR के इस हाई-स्कोरिंग मैच में 200+ का स्कोर जरूरी था क्योंकि सामने राजस्थान की मजबूत बल्लेबाजी थी।

Vaibhav Sooryavanshi ने रचा एक और इतिहास, ये महारिकॉर्ड बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

वैभव का कमाल तो चहल की फिरकी

वैभव सूर्यवंशी ने आज कमाल की पारी खेली। उन्होंने 16 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे। वहीं गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल की चतुराई के आगे राजस्थान के बल्लेबाज लड़खड़ा गए थे।

चहल ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 36 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए लेकिन उनकी गेंदबाजी पंजाब को जीत नहीं दिला सकी। आखिरकार PBKS vs RR के इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में जीत दर्ज की।

Tagged:

yashasvi jaiswal rajasthan royals PBKS vs RR IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

श्रेयस अय्यर

अजिंक्य रहाणे
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com