RCB Playing XI: साल्ट-डफी की वापसी! तो ये 2 विदेशी बाहर, गुजरात के खिलाफ कुछ ऐसी आरसीबी की अंतिम-11

Published - 29 Apr 2026, 09:52 AM | Updated - 29 Apr 2026, 09:55 AM

RCB Playing XI

RCB Playing XI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB Playing XI) अपना अगला मुकाबला गुजरात टाइंटस के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों की टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. जिसके लिए दोनों टीमों की मजबूत प्लेइंग XI तैयार है. वहीं, RCB भी GT के खिलाफ मजबूत ग्याहरह उतारने की तैयारी में है.

लेकिन 2 विदेशी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह दो अन्य़ धाकड़ प्लयेर्स को गुजरात के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा.

RCB Playing XI: कौन करेगा ओपनिंग?

गुजरात के खिलाफ आरसीबी (RCB Playing XI) की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हो सकता है. जैकब बेथेल की जगह इस बार फिल साल्ट को प्लेइंग XI में शामिल किया जाएगा. क्योंकि जैकब बेथेल मिले 2 मौकों में कुछ ख़ास नहीं कर पाए, 14 और 20 रन की पारियां ही खेल पाए, ऐसे में उनकी जगह फिल साल्ट की वापसी होना तय.

वहीं, फिल साल्ट के साथ विराट कोहली ओपनिंग में नजर आएंगे. जिनकी बैटिंग से अच्छे-अच्छे गेंदबाज भी डरते हैं, और इस वक्त कोहली अपनी शानदार फॉर्म में हैं.

नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज है जो अपनी आक्रामक स्ट्रोकप्ले के लिए पहचाने जाते हैं. पडिक्कल आसानी से गेंदों को बाउंड्री पार भेजने में माहिर हैं.

RCB का खतरनाक मिडिल ऑर्डर

स्थान 4 पर कप्तान रजत पाटीदार मौजूद रहेंगे. पाटादीर का खासियत है बेहतरीन टाइमिंग और स्पिन के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करना. पाटीदार शांत रहकर लंबी बैटिंग करने में सक्षम हैं. वह 200+ स्ट्राइक रेट से शानदार शॉट्स लगाते हैं.

मिडिल ऑर्डर में नंबर 5 पर विकेटकीपर जितेश शर्मा प्लेइंग XI (RCB Playing XI) का हिस्सा है. वह आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए उपयोगी साबित होते हैं.

छठें नंबर पर टिम डेविड मौजूद रहेंगे. टिम टी20 क्रिकेट के खतरनाक 'फिनिशर' हैं. वह अपने लंबे-लंबे छक्कों से टीम को जीत दिला सकते हैं. खासकर डेथ ओवर्स में वह 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं.

रोमारियो शेफर्ड होंगे बाहर

नीचले क्रम में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या हैं. वह गेंद के साथ बल्ले से भी टीम की जीत में योगदान देते हैं. इसके बाद अनुभवी गेंदबाद भुवनेश्वर कुमार मौजूद रहेंगे. वह अपनी गेंद से विकेट निकालने में काफी चतुर हैं. पिछले मैच भी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1.66 की इकॉनमी से 3 विकेट चटकाए थे.

वहीं, रोमारियो शेफर्ड पिछले कई मैचों से महंगे साबित हो रहे हैं. दिल्ली के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी अपने 2 ओवर में 21 रन दे बैठे थे, ऐसे में उनकी जगह कीवी गेंदबाज जैकब डफी को मौका मिल सकता है.

इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में रसिक सलाम डार और जोश हेजलवुड टीम का हिस्सा होंगे. DC के खिलाफ जोश ने 4 विकेट चटकाए थे.

IPL की प्रचंड फॉर्म से इन 3 खिलाड़ियों के लिए खतरा बने Devdutt Padikkal, Team India में खा सकते इनकी जगह

RCB की मजबूत प्लेइंग XI

अगर वह इसी फॉर्म के साथ आगे भी खेलते हैं तो गुजरात के बल्लेबाजों के लिए काल बन सकते हैं. इम्पैक्ट प्लेयर की बात करें तो सुयश शर्मा को मैनेजमेंट मैदान पर उतार सकता है. हालांकि, उन्होंने डीसी के अगेस्ट 1 विकेट हासिल किया था. कुल मिलाकर RCB की प्लेइंग XI (RCB Playing XI) बल्लेबाजी से लेकर गेंजबाजी तक में काफी स्ट्रॉग है. जो कि किसी भी विरोधी की धज्जियां उड़ा सकती है.

गुजरात के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग XI

RCB Playing XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, रसिक सलाम डार, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए कमजोर नहीं मजबूत टीम ही उतार रहा BCCI, कोहली, रोहित, गिल, केएल....

Tagged:

GT vs RCB RCB Playing XI IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

2025 में

रजत पाटीदार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com